लाइव न्यूज़ :

गुजरात: अहमद पटेल के बेटे फैसल कांग्रेस हाईकमान से हैं नाराज! कहा- इंतजार कर थक गया हूं, मेरे सभी विकल्प खुले हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2022 13:43 IST

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने संकेत दिए हैं कि वे कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं। गुजरात में इसी साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से नाराजगी के संकेत दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंतजार करते हुए थक गया हूं, शीर्ष नेतृत्व से कोई उत्साह नहीं मिला: फैसल पटेलफैसल पटेल ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी।गुजरात मेें इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है, कांग्रेस यहां 27 साल से सत्ता से बाहर है।

अहमदाबाद: कांग्रेस के दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाते रहे दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने संकेत दिया है कि वे पार्टी के रूख से नाराज हैं। फैसल पटेल ने एक ट्वीट कर ये इशारा भी दिया है कि वे भविष्य में पार्टी को छोड़ भी सकते हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि वे इंतजार करते हुए थक चुके हैं और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कोई प्रोत्साहन नहीं मिला है।

फैसल पटेल ने ट्वीट किया, 'इंतजार करते हुए थक गया हूं। शीर्ष नेतृत्व से कोई उत्साह नहीं मिला। मेरे विकल्प खुले हुए हैं।' पिछले महीने के आखिर में फैसल ने गुजरात के अपने गृह जिले भरुच और नर्मदा जिले में 7 विधानसभा सीटों वाले क्षेत्र के दौरे की बात ट्वीट कर कही थी। 

फैसल ने पिछले ही साल अप्रैल में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की थी। इसके बाद से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। दरसअल आम आदमी पार्टी भी गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी सक्रिय है।

मूल रूप से गुजरात से आने वाले फैसल के ताजा ट्वीट ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। गौरतलब है कि अहमद पटेल कांग्रेस में कद्दावर नेता माने जाते थे। सोनिया गांधी के वफादार माने जाने की वजह से पार्टी में उनकी अहम भूमिका थी।

लंबे समय तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और पार्टी के संकटमोचक रहे अहमद पटेल का कोविड संक्रमण के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते 25 नवंबर, 2020 को निधन हो गया था।

गुजरात में कांग्रेस के सामने चुनौती

गुजरात में कांग्रेस पिछले करीब 27 साल से सत्ता से बाहर है। ऐसे में उसके सामने यहां वापसी करने की चुनौती है। भाजपा के अलावा इस बार कांग्रेस के लिए आम आदमी पार्टी भी बड़ी चुनौती खड़ा कर सकती है। 

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दावा किया था कि उसके आंतरिक सर्वेक्षण में पता चला है कि वह इस साल दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में लगभग 58 सीटें जीत सकती है। 

पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने सोमवार को बताया कि यह सर्वेक्षण पार्टी की अपनी एजेंसी के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से किया गया। सर्वेक्षण के अनुसार, पार्टी को कांग्रेस से असंतुष्ट ग्रामीण मतदाताओं और शहरी क्षेत्रों में निम्न और मध्यम वर्ग के मतदाताओं से वोट मिलने की संभावना है। कांग्रेस वर्तमान में राज्य की 182 सदस्यीय विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब