लाइव न्यूज़ :

गुजरात: 70 आईपीएस का तबादला, वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह और अहमदाबाद में अपराध शाखा के प्रेमवीर सिंह भी शामिल, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 28, 2023 17:17 IST

गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शमशेर सिंह को गांधीनगर के नए पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगांधीनगर में अपराध जांच विभाग (सीआईडी)- इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के रूप में कार्यरत हैं। डीजीपी रैंक के अधिकारी जी.एस. मलिक को अहमदाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पुलिस अधिकारी संजय श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने के बाद मई से यह पद खाली पड़ा था।

अहमदाबादः गुजरात सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 70 अधिकारियों का तबादला किया, जिनमें वडोदरा के पुलिस आयुक्त शमशेर सिंह और अहमदाबाद में अपराध शाखा के प्रेमवीर सिंह भी शामिल हैं। भारतीय पुलिस सेवा के 1997 बैच के अधिकारी अनुपम सिंह गहलोत को वडोदरा का पुलिस आयुक्त बनाया गया है।

गहलोत वर्तमान में गांधीनगर में अपराध जांच विभाग (सीआईडी)- इंटेलिजेंस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) के रूप में कार्यरत हैं। राज्य के गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया कि 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शमशेर सिंह को गांधीनगर के नए पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक, वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात अतिरिक्त डीजीपी रैंक के अधिकारी जी.एस. मलिक को अहमदाबाद का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। पुलिस अधिकारी संजय श्रीवास्तव के सेवानिवृत होने के बाद मई से यह पद खाली पड़ा था।

अधिसूचना में बताया गया कि अहमदाबाद अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त और अहमदाबाद पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे प्रेमवीर सिंह को अहमदाबाद रेंज के महानिरीक्षक के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया है। इसें कहा गया है कि सेक्टर-1 अहमदाबाद के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत नीरज कुमार बडगुजर अब अहमदाबाद अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

टॅग्स :गुजरातअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील