लाइव न्यूज़ :

जम्मू बस स्टैंड धमाका: ग्रेनेड अटैक में एक और व्यक्ति की मौत, मरने वालों की संख्या 2 हुई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 8, 2019 09:19 IST

जम्मू कश्मीर में गुरुवार (7 मार्च) को बस स्टैंड पर हुए ग्रेनेड हमले में घायल एक और व्यक्ति की जान चली गई। अब तक इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App

जम्मू के बस स्टैंड पर गुरुवार (7 मार्च) को हुए ग्रैनेड हमले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। एएनआई एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है। इस हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग घायल है। जिनका इलाज चल रहा है।  वहीं, इससे पहले जम्‍मू बस स्‍टैंड पर ग्रेनेड फेंकने वाले शख्‍स को गिरफ्तार कर लिया गया था।

बता दें कि धमाके की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच जारी है। जम्मू के आईजी एमके सिन्हा ने एएनआई को बताया कि ग्रेनेड से हमला हुआ है इसमें लगभग 28 लोगों के घायल हुए हैं। सभी को घायल व्यक्तियों को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, दलों ने बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमले की निंदा की

जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने बृहस्पतिवार को यहां भीड़-भाड़ वाले बस स्टैंड पर हथगोले से हुए हमले की निंदा की। इस हमले में एक किशोर की मौत हो गई जबकि 32 अन्य घायल हुए।भाजपा ने जहां आतंकवाद को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया, वहीं कांग्रेस ने सुरक्षा तैयारियों पर चिंता जताई। हमले की निंदा करते हुए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने प्रशासन को निर्देश दिये कि घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उनके प्रवक्ता ने कहा कि मलिक ने सभी एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाए। राज्यपाल ने दिवंगत के परिजनों को पांच लाख रुपये जबकि घायलों को 20-20 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में देने की घोषणा की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो