लाइव न्यूज़ :

अटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 20:30 IST

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रातः पंचकूला में पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों की अटल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में श्री वाजपेयी की पहली प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। ऐतिहासिक आयोजनों का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया।

चंडीगढ़ः हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सुशासन के पुरोधा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को इस वर्ष एक अनूठे और प्रेरणादायी अंदाज में मनाने की पहल कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। 25 दिसंबर 2025, वीरवार को पड़ने वाली अटल जयंती के अवसर पर "हरि की धरा" हरियाणा में शिवालिक की तलहटी में बसे पंचकूला ने इन ऐतिहासिक आयोजनों का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त किया। अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर पंचकूला के अटल पार्क में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा में श्री वाजपेयी की पहली प्रतिमा का भव्य अनावरण किया। वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रातः पंचकूला में पुलिस एवं आईटीबीपी के जवानों की अटल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिससे सुशासन, राष्ट्रसेवा और अनुशासन का सशक्त संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशों पर अटल जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने हेतु विस्तृत कार्यक्रम मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी किया गया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर केंद्रीय व हरियाणा मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री स्वयं पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उल्लेखनीय है कि श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत 25 दिसंबर 2014 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा सीएम विंडो की अवधारणा के साथ की गई थी। तब से प्रत्येक वर्ष इस आयोजन में सुशासन के नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीBJPनायब सिंह सैनीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए