लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर आरक्षण (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2019 को अमित शाह ने लिया वापस, बताई ये वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2019 19:53 IST

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर विचार भी पारित कर दिया गया है। इस पर हुई वोटिंग में  बिल के पक्ष में 366 और विपक्ष में 66 वोट पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया है। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं। लोकसभा में कुल 424 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया है।

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल-2019 पारित हो गया है। इसके पक्ष में 370 और विपक्ष में 70 वोट पड़े हैं। लोकसभा में वोटिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर आरक्षण (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2019 को वापस लिया है। जिसे लोकसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया है। लोकसभा में वोटिंग के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर आरक्षण (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2019 को वापस लेने की अनुमति चाहता हूं। जब आर्टिकल 370 हट जाएगी तो इस बिल के प्रावधान अपने आप वहां लागू हो जाएंगे।

अमित शाह ने यह भी कहा कि राज्यसभा में भी वो इस विधेयक को पास लेने का प्रस्ताव रखेंगे। लोकसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल पर विचार भी पारित कर दिया गया है। इस पर हुई वोटिंग में  बिल के पक्ष में 366 और विपक्ष में 66 वोट पड़े। कुल 433 सदस्यों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। वहीं, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में पारित। पक्ष में 351 वोट पड़े जबकि विरोध में 72 वोट पड़े।

राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को दो केन्द्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों को मंजूरी दे दी है। पांच अगस्त को राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को पास कर दिया गया है। बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं। 

 कश्मीर में फिलहाल धारा 144 लागू है। कई बड़े नेताओं को नजरबंद किया गया है। हालात को देखते हुये राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी कश्मीर गये हैं।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरअमित शाहलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों