लाइव न्यूज़ :

भारत ने बनाया कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने का प्लान

By भाषा | Updated: January 28, 2020 01:27 IST

दूतावास ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक नोट में कहा, ‘‘बैठक में, चीनी प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देदूतावास ने बताया कि हुबेई में विदेश मामलों के कार्यालय ने दो हेल्पलाइन नंबर (027-87122256 और 87811173)मुहैया कराए हैं।दूतावास ने चीन में फंसे भारतीयों से अपने पासपोर्ट की जानकारी मुहैया कराने का भी अनुरोध किया है।

भारतीय और चीनी प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस से प्रभावित वुहान शहर एवं हुबेई प्रांत से 250 से अधिक भारतीयों को बाहर निकालने की योजनाओं पर सोमवार को बातचीत की। चीन में कोरोना वायरस से 82 लोगों की मौत हो चुकी है और इसके संक्रमण के 2,744 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। यहां भारतीय दूतावास ने बताया कि उसके राजनयिकों ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।दूतावास ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक नोट में कहा, ‘‘बैठक में, चीनी प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। वुहान/हुबेई प्रांत से विदेशी नागरिकों को बाहर निकालने के विभिन्न विकल्पों पर भी चर्चा की गई।’’ उसने कहा, ‘‘हम हुबेई प्रांत में भारतीय नागरिकों का कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए चीनी प्राधिकारियों से वार्ता जारी रखेंगे।चीनी प्राधिकारियों से और कोई सूचना मिलने के बाद हम आपको उसकी जानकारी देंगे।’’ दूतावास ने बताया कि हुबेई में विदेश मामलों के कार्यालय ने दो हेल्पलाइन नंबर (027-87122256 और 87811173)मुहैया कराए हैं जिन पर प्रांतीय प्राधिकारियों से कभी भी संपर्क किया जा सकता है।दूतावास ने भी सोमवार को ट्वीट किया कि किसी भी आपात स्थिति के लिए उससे तीन हॉटलाइनों (+8618610952903, +8618612083629, +8618612083617) के अलावा ईमेल आईडी helpdesk.beijing@mea.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास ने चीन में फंसे भारतीयों से अपने पासपोर्ट की जानकारी मुहैया कराने का भी अनुरोध किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष