लाइव न्यूज़ :

कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर भेजे गए सिक्किम, इन्हें मिली राजस्थान की कमान

By आकाश चौरसिया | Updated: July 28, 2024 08:42 IST

रविवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम, सिक्किम, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और चंडीगढ़ में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है। यहां जानिएं कौन किस राज्य में नियुक्त हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के नए राज्यपालों की नियुक्ति कीसंतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्ति किया गयाविजय शंकर को मेघालय का नया गर्वनर बनाया गया

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। फिलहाल ये पत्र राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी कर दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि अब राजस्थान में कलराज मिश्र की जगह अब नए गर्वनर हरिभाऊ किसनराव बागडे होंगे। दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल राष्ट्रपति ने नियुक्त कर दिया है। 

दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्ति किया गया है। वहीं, जिश्नु देव वर्मा तेलंगाना के नए राज्यपाल होंगे। दूसरी ओर विश्व भूषण हरिचंदन को हटा दिया गया और अब उनकी जगह रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। 

बदले गए मेघालय के गर्वनर अब सी एच विजय शंकर को मेघालय का नया गर्वनर बनाया गया है, उन्होंने उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता फागु चौहान की जगह ली है।

महाराष्ट्र का नया राज्यपाल कौन?अभी तक झारखंड के गर्वनर सी पी राधाकृष्णन, तेलंगाना का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। लेकिन, अब उन्हें इन दोनों राज्यों के गर्वनर पद से हटाकर सीधे महाराष्ट्र भेजते हुए नया राज्यपाल राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्त कर दिया गया है।

पुडुचेरी के नए राज्यपालभारत के राष्ट्रपति ने के. कैलाशनाथन को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। के. कैलाशनाथन सीनियर रैंक के अधिकारी मोदी सरकार में रह चुके हैं।

पंजाब और चंडीगढ़ में अब कौन..असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी बनाया गया है।

असम के साथ मणिपुर का इन्हें मिला प्रभारसिक्किम के अब तक राज्यपाल रहे लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूराजस्थानसिक्किमचंडीगढ़तेलंगानामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप