लाइव न्यूज़ :

सारे हिंदी भाषी राज्य भीमराव आंबेडकर का नाम गलत लिखते हैं- यूपी गर्वनर राम नाईक

By भारती द्विवेदी | Updated: March 29, 2018 15:00 IST

राम नाईक ने कहा कि सबसे जरूरी बात उनका नाम भीम और राव दो शब्दों में लिखा जाता है। जबकि लिखने का सही तरीका भीमराव होता है।'

Open in App

नई दिल्ली, 29 मार्च: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की सिफारिश के बाद अब यूपी में बाबा भीमराव आंबेडकर के नाम के मिडिल में 'रामजी' जोड़ा जाएगा। इस फैसले पर बात करते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा है- 'मैं मराठी हूं और भीमराव आंबेडकर भी थे। हिंदी भाषी राज्य उनका नाम गलत तरीके से लिखते हैं। सबसे जरूरी बात उनका नाम भीम और राव दो शब्दों में लिखा जाता है। जबकि लिखने का सही तरीका भीमराव होता है।'

दरअसल राज्यपाल राम नाईक काफी समय से नाम में 'रामजी' जोड़ने को लेकर एक कैंपेन चला रहे थे। उनका कहना है कि आंबेडकर महाराष्ट्र से जुड़े थे। लेकिन कभी भी उनके नाम के साथ पिता का नाम रामजी नहीं जोड़ा गया। उनका कहना था कि रामजी ना जोड़कर हम बाबा साहब का अधूरा नाम लेते आए हैं। पिछले साल दिसम्बर में राज्यपाल राम नाईक ने बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती पर उनका नाम गलत लिखे जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि किसी भी व्यक्ति का नाम वैसे ही लिखा जाना चाहिए, जिस तरह वो खुद लिखता हो। 

जिसके बाद राज्यपाल ने संविधान की आठवीं अनुसूची की मूल प्रति का जिक्र करते हुए राज्यपाल योगी सरकार से अनुशंसा की कि बाबा साहब ने अपना नाम डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर लिखा है। लिहाजा इसे सही किया जाए। इसे देखते हुए ही यूपी सरकार ने अभिलेखों में उनका पूरा नाम लिखने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :बी आर अंबेडकरउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?