लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल मिश्र की कोरोना से बचाव के लिए सजग, सतर्क रहने की अपील

By भाषा | Updated: November 24, 2020 15:07 IST

Open in App

जयपुर, 24 नवम्बर कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने लोगों से सजग रहने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

मिश्र ने कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप पर गहरी चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा है कि यह कोरोना महामारी का 'चरम' दौर है इसलिए वह आमजन से इस वायरस से बचाव के लिए जारी सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील करते हैं।

एक वीडियो संदेश में मिश्र ने लोगों से घरों से बाहर निकलते समय दो गज की दूरी का पालन करने, मास्क लगाने को आदत बनाने तथा स्वच्छ्ता को हर स्तर पर अपनाने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उन्होंने वैवाहिक समारोहों तथा सार्वजनिक आयोजनों में अधिक भीड़ एकत्र न करने की भी अपील की है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मिश्र कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्य में किये जा रहे प्रयासों पर निरंतर निगरानी रख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?