लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में पूरे पांच साल चलेगी सरकार : गहलोत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 14:50 IST

Open in App

जयपुर, दो अक्टूबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी।

गहलोत मुख्यमंत्री निवास पर प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान की औपचारिक शुरुआत कर रहे थे। कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में सरकारों को लेकर मीडिया में जारी कयासों पर चुटकी लेते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘निश्चिंत रहें, यह सरकार (कांग्रेस नेतृत्व वाली राज्य सरकार) पूरे पांच साल चलेगी और अगली बार भी राज्य में कांग्रेस की ही सरकार आएगी।’’

उन्होंने मंच पर बैठे स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की ओर इशारा करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘धारीवाल जी को फिर यही विभाग दूंगा।’’ लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए गहलोत ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के आयोजन के दौरान सरकार के आह्वान का जनता ने पूरी तरह साथ दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां अब तक कोई सत्ता विरोधी लहर नहीं है ऐसा लोग कहते हैं। बाकी तो चुनाव होने पर ही पता चलेगा।’’ मुख्यमंत्री गहलोत की पिछले महीने एंजियोप्लास्टी हुई थी, जिसका जिक्र करते हुए गहलोत ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘मुझे 15- 20 साल कुछ नहीं होने वाला है। जिसको दुखी होना है होता रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब