लाइव न्यूज़ :

त्वरित पैरवी से आरोपियों को सजा दिलाने वाली पुलिस टीम को एक लाख का इनाम देगी सरकार

By भाषा | Updated: November 4, 2021 16:05 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), चार नवंबर उत्तर प्रदेश के बहराइच में नाबालिग "अपराजिता" का अपहरण तथा दुष्कर्म कर हत्या करने वालों को त्वरित पैरवी से फांसी और 20 साल कैद की सजा दिलाने वाली पुलिस टीम को राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि 10 अप्रैल 2021 को बौंडी थानांतर्गत एक गांव में 12 साल की एक बच्ची का शव मिला था। जांच में अपहरण, दुष्कर्म तथा हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने तीव्र गति से वैज्ञानिक जांच व तफ्तीश पूरी करते हुए दो आरोपियों ट्रैक्टर चालक फूलचंद कनौजिया व उसके दोस्त रोशन लाल को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मात्र 53 दिनों के भीतर अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दी थी।

कुमार ने बताया कि अदालत ने पीड़िता का काल्पनिक नाम "अपराजिता" रखा था। घटना के सात माह के भीतर अदालत ने फूलचंद को फांसी तथा 40 हजार का जुर्माना तथा रोशन लाल को 20 साल कैद व 10 हजार रूपये जुर्माने की सजा मंगलवार देर शाम सुनाई थी।

बहराइच की पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने बताया कि "स्थानीय पुलिस टीम व शासकीय अधिवक्ता संत प्रताप सिंह ने प्रभावी पैरवी करते हुए बहुत कम समय में अपराजिता को न्याय दिलाया है। उत्तर प्रदेश शासन ने त्वरित पैरवी कर न्याय दिलाने वाली टीम को एक लाख रूपये बतौर इनाम देने की घोषणा बुधवार को की है।"

उन्होंने कहा, "ऐसे दरिंदों को कड़ी सजा दिया जाना समाज व न्यायहित में आवश्यक है। कोर्ट के त्वरित ऐतिहासिक फैसले से अपराधियों के हौसले टूटेंगे। न्यायालय का यह फैसला इस तरह के जघन्यतम अपराधों के लिए भविष्य में एक नजीर प्रस्तुत करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब