लाइव न्यूज़ :

गाय के गोबर और गौमूत्र से जुड़ा स्टार्टअप शुरू करने के लिए सरकार देगी 60% फंडिंग

By ज्ञानेश चौहान | Updated: September 9, 2019 13:09 IST

मोदी सरकार ने इस तरह के नए बिजनेस को रफ्तार देने के लिए साल 2019 में फरवरी में 500 करोड़ रुपये के शुरुआती धनराशि के साथ कामधेनु आयोग की शुरुआत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देगौमूत्र और गाय के गोबर का औद्योगीकरण लोगों को प्रोत्साहित करेगा कि वे ऐसी गायों को न छोड़ें जिन्होंने दूध देना बंद कर दिया है।जो लोग पहले से ही गौशाला चला रहे हैं, उनके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और स्किल डिवेलपमेंट कैंप का भी आयोजन होगा।

सरकार गाय के गोबर और गौमूत्र से बने उत्पादों को बढ़ावा दे रही है। इसकी महत्ता को देखते हुए कई लोग भी गाय के गोबर और गौमूत्र से बने उत्पादों पर स्टार्टअप के लिए फोकस हो रहे हैं। इसके लिए मोदी सरकार 60 फीसदी तक धनराशि सरकारी फंड से दे रही है।

राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन ने कहा है कि डेयरी के साथ-साथ गाय के गोबर और गौमूत्र से बने स्टार्टअप के लिए लोग शुरुआती निवेश की 60 फीसदी धनराशि सरकारी फंडिग से हासिल कर सकते हैं।

काउ बोर्ड के चेयरमैन वल्लभ कथीरिया ने एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में बताया, 'हम युवाओं को गाय पर आधारित उद्योग के लिए प्रोत्साहित करेंगे और उनसे गाय के मुख्य उत्पाद दूध और घी ही नहीं बल्कि औषधीय और कृषि उद्देश्यों के लिए गौमूत्र और गाय का गोबर भी हासिल करेंगे।' मोदी सरकार ने इस तरह के नए बिजनेस को रफ्तार देने के लिए साल 2019 में फरवरी में 500 करोड़ रुपये के शुरुआती धनराशि के साथ कामधेनु आयोग की शुरुआत की थी।

कथीरिया ने कहा, 'गौमूत्र और गाय के गोबर का औद्योगीकरण लोगों को प्रोत्साहित करेगा कि वे ऐसी गायों को न छोड़ें जिन्होंने दूध देना बंद कर दिया है। हम काउ बाय प्रॉडक्ट्स के औषधीय मूल्यों पर होने वाले रिसर्च को भी प्रोत्साहित करेंगे। बोर्ड ऐसे बाय प्रॉडक्ट्स के लिए स्कॉलर्स और रिसर्चर्स को अपना प्रॉजेक्ट दिखाने के लिए एक मंच भी देगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'जो लोग पहले से ही गौशाला चला रहे हैं, हम उनके लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और स्किल डिवेलपमेंट कैंप का भी आयोजन करेंगे।' बता दें बोर्ड चेयरमैन ने पहले ही काउ टूरिज्म सर्किट को बढ़ावा देने की योजना का ऐलान किया हुआ है।

टॅग्स :मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया