लाइव न्यूज़ :

8 साल में सरकार ने विज्ञापनों पर खर्च किए 6399.6 करोड़ रुपए; वर्ष 2017-18 में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक में इतने करोड़ के दिए विज्ञापन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 15:34 IST

लोकसभा में एम सेल्वराज के प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा मंगलवार को पेश किये गए आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2014-15 से सात दिसंबर 2022 तक प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों पर 3138.81 करोड़ रूपये खर्च किए। इस अवधि में इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से विज्ञापन पर 3260.79 करोड़ रूपये खर्च हुए।सरकार ने बताया कि विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर कोई व्यय नहीं किया गया है।

नयी दिल्लीः लोकसभा में सरकार ने मंगलवार जानकारी दी है कि पिछले आठ सालों में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यमों के विज्ञापनों पर  6399.6 करोड़ रुपए खर्च किए गए। लोकसभा में एम सेल्वराज के प्रश्न के लिखित उत्तर में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार ने यह जानकारी दी। सेल्वराज ने पूछा था कि वर्ष 2014 से प्रत्येक मंत्रालय द्वारा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक माध्यम से विज्ञापनों पर वहन किए गए खर्च का वर्ष-वार ब्यौरा क्या है?

अनुराग ठाकुर द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014-15 से सात दिसंबर 2022 तक प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञापनों पर 3138.81 करोड़ रुपये खर्च किए गए जबकि इस अवधि में इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से विज्ञापन पर 3260.79 करोड़ रुपए खर्च हुए ।

सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के माध्यम से वर्ष 2014-15 में प्रिंट मीडिया पर विज्ञापन में 424.84 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर विज्ञापन में 473.67 करोड़ रुपए, वर्ष 2015-16 में प्रिंट मीडिया पर 508.22 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 531.60 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

इसी प्रकार वर्ष 2016-17 में प्रिंट मीडिया पर 468.53 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 609.60 करोड़ रुपए, वर्ष 2017-18 में प्रिंट मीडिया पर 636.09 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 514.28 करोड़ रुपए खर्च हुए ।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2018-19 में प्रिंट मीडिया पर 429.55 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 514.28 करोड़ रुपए, वर्ष 2019-20 में प्रिंट मीडिया पर 295.05 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 317.11 करोड़ रुपए, वर्ष 2020-21 में प्रिंट मीडिया पर 197.49 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 167.98 करोड़ रुपए तथा वर्ष 2021-22 में प्रिंट मीडिया पर 179.04 करोड़ रुपए और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 101.24 करोड़ रुपये खर्च हुए ।

इसमें बताया गया है कि वर्ष 2022-23 में सात दिसंबर 2022 तक प्रिंट मीडिया पर विज्ञापन में 91.96 करोड़ रुपये और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर 76.84 करोड़ रुपये खर्च हुए ।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के माध्यम से विदेशी मीडिया में विज्ञापनों पर कोई व्यय नहीं किया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :अनुराग ठाकुरलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत"लोकतंत्र पर धब्बा": संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी

भारतराजा वारिंग समेत ये 8 विपक्षी सांसद लोकसभा से सस्पेंड, स्पीकर पर कागज़ फेंकने के आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम