लाइव न्यूज़ :

सरकार संवेदनशीलता दिखाए और किसानों एवं महंगाई के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराए: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 10, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च कांग्रेस ने सरकार पर किसानों एवं महंगाई के मुद्दों पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए चर्चा के लिए तैयार होना चाहिए।

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह भी कहा कि विपक्ष सदन में नियम 267 के तहत चर्चा चाहता था ताकि सरकार से पेट्रोलियम उत्पादों पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर साढ़े छह साल में वसूले गए 21 लाख करोड़ रुपये का हिसाब मांगा जा सके।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार उत्पाद शुल्क बढ़ाती जा रही है। भारत के इतिहास में इतना महंगा पेट्रोल और डीजल कभी नहीं बिका। हमने बहुत कोशिश कि नियम 267 के तहत इस विषय को उठाकर सदन में विस्तृत् चर्चा हो, लेकिन सरकार ने चर्चा करने के लिए मौका नहीं दिया।’’

खड़गे ने दावा किया, ‘‘उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर बांटे गए, लेकिन अब लोगों के पास सिलेंडर में गैस भराने के लिए पैसे नहीं है। पेट्रोलियम उत्पादों का दाम बढ़ने से गरीबों और मध्यम वर्ग पर मार पड़ी है।

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि नोटबंदी और जीएसटी जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े फैसलों से देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुयी है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा, ‘‘ सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। विपक्ष को संसद में मुद्दे उठाने के उसके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। हमें सवाल पूछने का अधिकार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को अपना रुख बदलना चाहिए और विपक्षी दलों के लोगों को मुद्दे उठाने का मौका दिया जाना चाहिए ताकि लोगों को विश्वास हो सके कि संसद के भीतर उनके मुद्दे उठाए जा रहे हैं।’’

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सवाल किया, ‘क्या किसानों की स्थिति पर संसद मूक बनी रह सकती है? क्या सरकार किसानों को उनके हाल पर छोड़कर चुनाव में व्यस्त हो जाएगी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘300 से अधिक किसानों की मौत हो गई, लेकिन इस सरकार के किसी व्यक्ति ने संवेदना का एक शब्द नहीं बोला। ये किसान हमारे अपने लोग हैं। इनके साथ हमें खड़ा होना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब