लाइव न्यूज़ :

महामारी के शिकार लोगों के सम्मानजनक अंतिम संस्कार की व्यवस्था करे सरकार: कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 10:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 अप्रैल कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सरकार कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए उचित बंदोबस्त करने में विफल रही है और यह निश्चित ही ‘‘अमानवीय बर्ताव की पराकाष्ठा’’ है।

जेडी (एस) नेता कुमारस्वामी ने कहा कि बेंगलुरु हर ओर से वन भूमि से घिरा है जहां अब कोई पेड़ नहीं है। अत: सरकार को महामारी के कारण मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए दैनिक व्यवस्थाएं करनी चाहिए और सरकार को इसे अपनी प्राथमिकता की तरह लेना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने कोविड मरीजों को बेड, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और जीवनरक्षक दवाएं नहीं उपलब्ध कराए।’’

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कर्नाटक में कोविड-19 एक दिन के सर्वाधिक 25,795 नए मामले सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब