लाइव न्यूज़ :

'सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार', अमित शाह ने विपक्ष के नेताओं को लिखी चिट्ठी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 25, 2023 19:37 IST

अमित शाह ने कहा है कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को पत्र लिखकर विपक्ष से चर्चा में सहयोग देने का अनुरोध किया है।

Open in App

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को विपक्ष के नेताओं, मल्लिकार्जुन खरगे और अधीर रंजन चौधरी को पत्र लिखकर उनसे संसद में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा में ‘अमूल्य सहयोग’ देने का अनुरोध किया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे और लोकसभा में कांग्रेस नेता चौधरी को लिखे एक जैसे पत्रों में शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और उन्होंने सभी से पार्टी की विचारधारा से ऊपर उठकर सहयोग करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि सभी दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने में सहयोग करेंगे।’’ संसद में 20 जुलाई को मानसून सत्र शुरू होने के बाद से ही दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित है। विपक्ष चर्चा से पहले मणिपुर हिंसा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक बयान देने की मांग कर रहा है।

शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि उन्होंने दोनों सदनों में विपक्ष के नेताओं को पत्र लिखकर कहा है कि सरकार मणिपुर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। विपक्ष चार मई को एक भीड़ द्वारा दो महिलाओं के यौन उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद से ही मणिपुर मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहा है।

मणिपुर पुलिस ने वीडियो में दिखायी दिए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात हथियारबंद बदमाशों के खिलाफ थाउबल जिले के नोंगपोक सेकमई पुलिस थाने में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या का मुकदमा शुरू किया गया है।

टॅग्स :अमित शाहमणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos