लाइव न्यूज़ :

सरकार ने ‘न्यूमोकोकल कॉन्‍जगेट’ टीके की 240 लाख खुराक खरीदने का ऑर्डर दिया

By भाषा | Updated: February 5, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच फरवरी सरकार सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से स्वदेश में विकसित ‘न्यूमोकोकल कॉन्‍जगेट’ टीके की 240 लाख खुराक खरीदने जा रही है और इस संबंध में उसने ऑर्डर दे दिया है। प्रत्येक टीके की कीमत जीएसटी सहित 188.53 रुपये है।

सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी को इससे संबंधित घोषणा किए जाने के दो दिन के भीतर यह खरीद ऑर्डर दिया गया है।

सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करते हुए घोषणा की थी कि ‘न्यूमोकोकल’ टीकाकरण पूरे देश में किया जाएगा।

भारत निर्मित यह उत्पाद अभी पांच राज्यों तक ही सीमित है।

सूत्रों ने कहा कि टीके की 240 लाख खुराकों पर 4,52,47,20,000 रुपये खर्च होंगे।

सीतारमण ने एक फरवरी को कहा था कि यह टीका निमोनिया, सेप्टीसीमिया और मेनिनजाइटिस जैसे संक्रमणों के खिलाफ प्रभावी है।

इस टीके की आपूर्ति का ऑर्डर तीन फरवरी को जारी किया गया।

इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि निमोनिया के क्षेत्र में यह देश में विकसित पहला टीका है।

सीरम इंस्टिट्यूट भारत और अफ्रीकी देश गांबिया में इस टीके का पहले, दूसरे और तीसरे चरण का परीक्षण कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू