लाइव न्यूज़ :

तंबाकू को लेकर सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, अब पैकेट पर लिखना होगा क्विट फोन नंबर, विस्तार से पढ़ें

By अनुराग आनंद | Updated: May 4, 2020 15:55 IST

तंबाकू उत्पादन और बिक्री करने वाली कंपनियों को तंबाकू के पैकेट पर क्विट नंबर 1800-11-2356 दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार की नई चेतावनी इसी वर्ष एक सितंबर से लागू होगी।तंबाकू पैकेटों पर 85 प्रतिशत की नई पैक चेतावनी होगी।

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी तंबाकू कंपनियों के लिए एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें तंबाकू उत्पादों के पैक पर नई स्वास्थ्य चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के मुताबिक, अब हर तंबाकू कंपनी को पैकेजिंग व लेबलिंग से पहले पैकेट पर अनिवार्य तौर पर क्विट फोन नंबर लिखना होगा। 

तंबाकू की लत को छोड़ने वालों के लिए नरेंद्र मोदी सरकार ने तंबाकू छोड़ो नंबर (क्विट टेलीफोन नंबर) जारी की है। तंबाकू उत्पादन और बिक्री करने वाली कंपनियों को तंबाकू के पैकेट पर क्विट नंबर 1800-11-2356 दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार की नई चेतावनी इसी वर्ष एक सितंबर से लागू होगी। वायॅस ऑफ टोबेको विक्टिमस (वीओटीवी) व नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कैंसर रोग विशेषज्ञ डा सौरव दत्ता का कहना है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने 3 अप्रैल, 2018 को जारी अधिसूचना में कहा है कि तंबाकू पैकेटों पर 85 प्रतिशत की नई पैक चेतावनी होगी, जिसमें तंबाकू उपयोग के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव और तंबाकू सेवन की लत को छोड़ने वालों के लिए तंबाकू छोड़ो नंबर लिखना अनिवार्य होगा। अधिसूचना के अनुसार अब तंबाकू के हर उत्पाद के पैकेट पर तंबाकू से कैंसर होता है और तंबाकू के कारण दर्दनाक मौत होती है के संदेश के साथ तंबाकू छोड़ो नंबर 1800-11-2356 लिखा होगा। केंद्र सरकार ने ग्लो

बता दें कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) नियम, 2008 में संशोधन करके सभी तंबाकू उत्पाद पैक के लिए निर्दिष्ट स्वास्थ्य चेतावनियों के नए सेटों को अधिसूचित किया है। यह अधिसूचना दिनांक 3 अप्रैल 2018 को  सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (पैकेजिंग और लेबलिंग) में दूसरा संशोधन नियम, 2018 ”में संशोधन करके जारी की गई। आपको बता दें कि यह संशोधित नियम 1 सितंबर, 2018 से लागू किए गए हैं।

इसके साथ ही हर पैकेट पर दो छवियों को होना अनिवार्य किया गया है। इन दोनों ही चित्रों के माध्यम से तंबाकू खाने के बाद होने वाले भयानक बीमारी के बारे में बताने की कोशिश की गई है। 

टॅग्स :कैंसरमोदी सरकारनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह