लाइव न्यूज़ :

सरकार ने धान खरीद को मजाक बना दिया है:हुड्डा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 20:02 IST

Open in App

चंडीगढ़, एक अक्टूबर हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के धान खरीद स्थगित करने के आदेश को शुक्रवार को किसानों के खिलाफ एक ''क्रूर मजाक'' करार दिया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि तमाम किसान पहले ही राज्य की मंडियों में अपनी फसल लेकर पहुंच चुके हैं इसलिए सरकार को किसानों को बताना चाहिए कि ''वे अपनी फसल का क्या करें और इसे कहां लेकर जाएं?''

पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने एक बयान में कहा, '' सरकार ने खुद 25 सितंबर से खरीद को लेकर घोषणा की थी। इसके बाद सरकार ने खरीद एक अक्टूबर के लिए टाल दी और अब इसे 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।''

उन्होंने कहा, '' पहले भारी बारिश के कारण खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा और अब किसानों को खरीद में देरी का सामना करना पड़ रहा है। अब भी बाजार में खुले आसमान के नीचे अपनी फसल लेकर बैठे किसानों के लिए मौसम एक चुनौती बना हुआ है। अगर बारिश होती है तो धान की फसल खराब होने का खतरा बरकरार है।''

पूर्व मुख्यमंत्री ने अत्यधिक बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर फिर से मुआवजे की मांग उठाई और कहा कि अधिकांश किसानों को पिछले कई मौसम से मुआवजा नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?