लाइव न्यूज़ :

सरकार डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को बढ़ावा देकर पेंशन लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बना रही : जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र को बढ़ावा देकर पेंशन लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण जीवन प्रमाणपत्र जमा करने में पूर्व में पेंशनभोगियों को हुई कठिनाइयों के कारण सरकार ने इस साल एक नवंबर से 31 दिसंबर तक उन्हें जमा करने की मौजूदा समय सीमा में ढील दी है।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पेंशन और पेंशनभोगियों का कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र को बढ़ावा देते हुए पेंशन लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसे अपनी सुविधा से घर से ही जमा कराया जा सकता है। ’’

डीओपीपीडब्ल्यू द्वारा आयोजित ‘‘कोविड-19 महामारी में विचार और ध्यान की शक्ति’’ विषय पर ब्रह्म कुमारी शिवानी बहन के साथ संवाद सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान वरिष्ठ नागरिक आसानी से संक्रमित हो सकते हैं इसलिए उनकी मदद की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से मानसिक तनाव को कम करने में मदद मिलती है और इससे बीमारी से शरीर की भी रक्षा होती है ।

एक बयान में कहा गया कि इस कार्यक्रम का मकसद महामारी के दौरान मानसिक स्वास्थ्य के प्रति वरिष्ठ पेंशनभोगियों को जागरूक करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो