लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने सांसदों से कहा, 10 दिन बढ़ाया जा सकता है संसद सत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2019 12:47 IST

बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य मंत्री एवं सांसद मौजूद थे । सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमित शाह ने सांसदों से कहा कि 10 दिन के लिए संसद के सत्र को बढ़ाए जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा संसदीय दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों से कहा कि सत्र 10 दिन के लिए बढ़ाना पड़ सकता है।इस बारे में पूछे जाने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि इसकी संभावना है।

सरकार संसद के वर्तमान सत्र को 10 दिन बढ़ाने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी है। भारतीय जनता पार्टी संसदीय दल की सोमवार को हुई बैठक में संसद के वर्तमान सत्र को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य मंत्री एवं सांसद मौजूद थे । सूत्रों ने बताया कि बैठक में अमित शाह ने सांसदों से कहा कि 10 दिन के लिए संसद के सत्र को बढ़ाए जा सकता है।

भाजपा संसदीय दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने सांसदों से कहा कि सत्र 10 दिन के लिए बढ़ाना पड़ सकता है और उसके लिए सांसदों को तैयार रहना चाहिए। इस बारे में पूछे जाने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं से कहा कि इसकी संभावना है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में शाह ने कहा कि सरकार ने इस सत्र में दो दर्जन विधेयक सूचीबद्ध किए हैं जिन्हें सरकार पारित करवाना चाहती है। भाजपा संसदीय दल की बैठक में नए संगठन महामंत्री बी एल संतोष का भी परिचय कराया गया जो बैठक में मौजूद थे।

इसके अलावा जल शक्ति मंत्रालय से जुड़ी प्रस्तुति दी गई जिसमें पानी की कमी को लेकर चर्चा हुई। बैठक में जल संचय के महत्व पर चर्चा की गई और सभी सदस्यों से उनके क्षेत्रों खासकर आकांक्षी जिलों में जल संचय से जुड़े कार्यो को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रनरेंद्र मोदीमोदी सरकारअमित मिश्राराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया