लाइव न्यूज़ :

सरकार ने आईसीएमआर को ड्रोन से कोविड-19 टीका आपूर्ति पर अध्ययन करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: April 22, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल नागर विमानन मंत्रालय ने कोविड-19 के टीके की डिलीवरी ड्रोन से करने की व्यावहारिकता पर अध्ययन करने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) को बृहस्पतिवार को अनुमति दे दी।

मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईसीएमआर आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान), कानुपर के साथ मिलकर यह अध्ययन करेगा।

मंत्रालय ने कहा कि उसने ‘मानव रहित विमानन प्रणाली (यूएएस) नियम, 2021’ के तहत ‘सशर्त मंजूरी’ दी है ताकि वे ड्रोन के माध्यम से कोविड-19 टीके की डिलीवरी की व्यावहारिकता पर अध्ययन कर सकें।

उसमें कहा गया है कि यह छूट एक साल की अवधि या अगले आदेश तक प्रभावी है। गौरतलब है कि केन्द्र सरकार ने तीन दिन पहले ही घोषणा की है कि टीकाकरण के तीसरे चरण में एक मई से देश भर में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा सकेगा।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि सभी वयस्कों (18 से ज्यादा आयु वाले) को टीकाकरण के लिए ‘कोविन और आरोग्य सेतु एप’ पर पंजीकरण 28 अप्रैल से शुरू होगा।

देश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3.14 लाख से ज्यादा मामले आए जो एक दिन में किसी भी देश में आने वाले सर्वाधिक मामले हैं। देश में अभी तक कुल 1,59,30,965 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

नागर विमानन मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने चार शहरों... देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार और रुद्रपुर के नगर निगमों को संपत्ति का डेटाबेस और इलेक्ट्रॉनिक कर पंजी तैयार करने के लिए ड्रोन के उपयोग की सशर्त अनुमति दी है।

कोटा और कटनी से ऑपरेट होने वाले पश्चिम मध्य रेलवे को भी ‘ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करने और ‘रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा’ करने के लिए ऐसी ही अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग