लाइव न्यूज़ :

गोरखाओं ने नागरिकता कानून के तहत उनपर मुकदमा नहीं चलाने के असम सरकार के फैसले की तारीफ की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:46 IST

Open in App

गुवाहाटी, पांच अगस्त भारतीय गोरखा परिसंघ (बीजीपी) ने गोरखाओं पर नागरिकता कानून के तहत अभियोजन नहीं चलाने एवं विदेशी न्यायाधिकरण में इस समुदाय के सदस्यों के विरूद्ध दर्ज सभी मामले वापस लेने के असम सरकार के फैसले का बृहस्पतिवार को स्वागत किया।

बीजीपी ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा को अपने मंत्रिपरिषद के साथ मिलकर यह फैसला करने पर धन्यवाद भी दिया जिससे राज्य में गोरखाओं के सामने 1997 से खड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा।

बीजीपी सचिव नंदा किराति दिवान ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल का फैसला उन गोरखा लोगों के परिवारों के लिए बड़ी राहत के तौर पर आया है जिनपर नागरिकता कानून के तहत मुकदमा चलाया गया। इससे इस समुदाय के ऊपर से अवैध प्रवासी या विदेशी का चस्पा भी हट जाएगा जो असल में असम के मूल बाशिंदे हैं और असली भारतीय नागरिक हैं। ’’

बीजीपी के अनुसार राज्य में 1997 से कम से कम 22000 गोरखाओं को मतदाता सूची में डी वोटर (संदिग्ध मतदाता) चिह्नित कर दिया गया है और विदेशी न्यायाधिकरणों में नागरिकता से जुड़े करीब 2500 मामलों की सुनवाई चल रही है।

दिवानी ने कहा, ‘‘ समुदाय चाहता है कि मंत्रिमंडल के फैसले के क्रियान्वयन के जरिए गोरखाओं पर से डी वोटर का चस्पा हटाया जाएए ताकि वे राज्य में आगामी उपचुनावों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। ’’

असम मंत्रिमंडल ने बुधवार को निर्णय किया कि राज्य में गोरखा समुदाय के सदस्यों के विरुद्ध विदेशी न्यायाधिकरण में नया मामला दर्ज नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में इस समुदाय के सदस्यों के विरुद्ध दर्ज वर्तमान मामलों को भी वापस लेने का निर्णय लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब