लाइव न्यूज़ :

BJP से नाराज एक और पार्टी ने छोड़ा NDA का साथ

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: March 24, 2018 19:38 IST

जीजेएम हालिया बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष से बयान से नाराज हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर भी आरोप लगाए हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 24 मार्चः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव 2019 करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी  (बीजेपी) के प्रतिनिधित्व से सहयोगी दल नाराज हो रहे हैं। ऐसे में शनिवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) ने एनडीए से रिश्ता तोड़ लिया है।

जीजेएम प्रमुख एलएम लामा का के अनुसार अब उनकी पार्टी का बीजेपी और एनडीए से किसी तरह का कोई संबंध नहीं है। जीजेएम हालिया बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष से बयान से नाराज हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि जीजेएम से उनकी पार्टी का रिश्ता केवल चुनावी है।

लामा के अनुसार, प्रधानमंत्री का गोरखा प्रेम, एनडीए का जीजेएम को अपना अभिन्न अंग बताना आदि सब दिलीप के नये बयान से धुल गया है। उन्होंने जाहिर कर दिया कि उनका हमारी राजनीति और हमारे हितों के साथ कोई संबंध नहीं है।

लामा ने कहा, 'उनके इस बयान से साफ पता चल जाता है कि बीजेपी ना तो गोरखा लोगों के लिए किसी तरह की सहानुभूति रखती है ना ही वे हमारे लोगों को लेकर गंभीर हैं।' उनके मुताबिक, जीजेएम ने दार्जिलिंग की लोकसभा बीजेपी के उम्मीदवार को पूरा समर्थन दिया। लेकिन बीजेपी को इसकी कदर नहीं है।

लामा ने कहा, दार्जीलिंग बंगाल में घुसने का गेटवे है। और यहां पर बीजेपी ने जीजेएम को साधन की तरह इस्तेमाल किया। हम उम्मीद कर रहे थे कि बीजेपी हमारे लोगों के मुद्दों के लिए काम करेगी। लेकिन सरकार बने चार साल होने को हैं और बीजेपी लगातार हमारी अनदेखी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने एनडीए हाथ छुड़ा लिया है। शिव सेना लगातार बीजेपी की मुखालफत कर रही है। हालिया यूपी लोकसभा उपचुनावों में अपना दल (सोनेलाल) के नाराज होने की खबरें भी आईं थी।

टॅग्स :राष्ट्रीय रक्षा अकादमीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरणः 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 15-20 अप्रैल के बीच शपथ ग्रहण समारोह?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील