गूगल-डूडल: क्रिसमस पर गूगल ने डूडल बनाकर दी लोगों को बधाई, सेंटा भी आ रहे हैं नजर

By मेघना वर्मा | Published: December 25, 2018 09:16 AM2018-12-25T09:16:34+5:302018-12-25T09:16:34+5:30

Google wishes Happy Holidays merry Christmas by google doodle: क्रिसमस का पर्व जीसस क्राइस्ट के जन्म की खुशी में सेलिब्रेट किया जाता है। इन्हें भगवान का बेटा भी कहा जाता है।

Google wishes Happy Holidays merry Christmas by google doodle | गूगल-डूडल: क्रिसमस पर गूगल ने डूडल बनाकर दी लोगों को बधाई, सेंटा भी आ रहे हैं नजर

गूगल-डूडल: क्रिसमस पर गूगल ने डूडल बनाकर दी लोगों को बधाई, सेंटा भी आ रहे हैं नजर

पूरी दुनिया में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। एक ओर जहां लोग चर्च में प्रार्थना के लिए इकट्ठे हुए हैं वहीं दूसरी ओर लोग पूरा दिन दोस्तों और परिवार वालों के साथ मनाने की तैयारी कर रहे हैं। क्रिसमस के इसी मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाकर लोगों को बधाई दी है। 

इस खास डूडल में हैपी हॉलीडेज नजर आएगा। इस समय पूरे विश्व में छुट्टियों का सीजन चल रहा है। इसलिए भी गूगल ने ये खास डूडल बनाया है। इस डूडल में कुर्सियों पर सैंटा क्लॉज को बैठाया गया है। और गूगल के लेटर L को क्रिसमस ट्री का रूप दिया गया था। इस डूडल में गिफ्ट बॉक्स भी रखे देखा जा सकता है। 

ईसामसीह के जन्मदिन पर हर साल दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इसमें बच्चें बड़े सभी एक-दूसरे के साथ मिलकर स्वीट्स खाते हैं, एक-दूसरे को गिफ्ट देते हैं और खुशियां मनाते हैं। आज के दिन सभी चर्चों में बहुत भीड़ होती है। 

क्रिसमस का पर्व जीसस क्राइस्ट के जन्म की खुशी में सेलिब्रेट किया जाता है। इन्हें भगवान का बेटा भी कहा जाता है। इसी दिन आपको जिंगल बेल जिंगल बेल की धुन भी ज्यादातर जगहों पर सुनने को मिल जाएगी। 

English summary :
Google wishes Happy Holidays: Google wishes 'Happy Holiday' by making animated google doodles on December 25. Google logo of the search engine is also decorated with various Christmas ornaments.


Web Title: Google wishes Happy Holidays merry Christmas by google doodle

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे