Google Doodle: आज रात नौ बजे आकाश में होगी सबसे खास खगोलीय घटना, गूगल ने डूडल बनाकर दी है जानकारी

By मेघना वर्मा | Published: December 13, 2018 12:27 PM2018-12-13T12:27:18+5:302018-12-13T12:27:18+5:30

Google Doodle Today, The Geminid Meteor Shower 2019: जेमिनिड मिटियोर शावर एक 3 मील चौड़े ऐस्टरॉयड के कारण बनता है। इस ऐस्टरॉयड को 3200 फेथॉन के नाम से भी जाना जाता है।

Google Doodle Today: The Geminid Meteor Shower 2019, Google Doodle unwind story behind spectacular light show in the sky | Google Doodle: आज रात नौ बजे आकाश में होगी सबसे खास खगोलीय घटना, गूगल ने डूडल बनाकर दी है जानकारी

Google Doodle: आज रात नौ बजे आकाश में होगी सबसे खास खगोलीय घटना, गूगल ने डूडल बनाकर दी है जानकारी

देश का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल  हमेशा ही अपने बनाए गूगल डूडल के लिए जाना जाता है। आज गूगल ने अपने होमपेज पर नीले रंग का बेहद खूबसूरत आसमान सजाया है। आज होने वाले Geminid Meteor Shower को गूगल ने ये डूडल ने समर्पित किया है। 

जेमिनिड मिटयोर शॉवर यानी उल्कापात एक बेहद खास खगोलीय घटना है जो आज रात आकाश में घटित होने वाली है। इसे रात 9 बजे से दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। आज की रात आकाश में बेहद ही खास नजारा देखने को मिलेगा। बताया ये भी जा रहा है कि ये बेहतरीन दृश्य किसी भव्य आतिशबाजी से कम नहीं होगा। आपको बता दें कि यह जेमिनिड्स 78,000 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से आकाश से गुजरेगा। 

बहुत से लोग ये कह रहे हैं कि इस उल्का पिंड से कुछ खतरा भी हो सकता है मगर वैज्ञानिको का कहना है कि ये सिर्फ अफवाह है और इससे किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं बल्कि आप इस खगोलीय घटना को देखकर इसका आनंनद जरूर उठाएं। 

ऐसे बनता है जेमिनिड मिटियोर शावर

जेमिनिड मिटियोर शावर एक 3 मील चौड़े ऐस्टरॉयड के कारण बनता है। इस ऐस्टरॉयड को 3200 फेथॉन के नाम से भी जाना जाता है। ये 523 दिन में एक बार धरती के करीब से गुजरते हैं। ये सूरज के बेहद नजदीक होते हैं। इसलिए इनका तापमान 800 डिग्री तक पहुंच जाता है। ये जब आकाश से गुजरते हैं तो आतिशबाजी जैसा अनुभव होता है। 

ऐसे देख सकते हैं इसे

आज होने वाले इस अनोखे खगोलीय घटना को आप टेलिस्कोप आ दूरबीन की जरूर नहीं है। आप इसे रात 9 बजे आंखों से देख सकते हैं। रात 12 बजे मीटियोर शावर अपने चरम पर होगा और इस दौरान प्रतिघंटे 120 मीटियोर को देखा जा सकेगा। 

English summary :
Google Doodle Today: The Geminid Meteor Shower 2019, Google Doodle unwind story behind spectacular light show in the sky. Google always celebrates event through it's Doodle which not only gives some knowledge about the topic or event but also makes google search home page attractive.


Web Title: Google Doodle Today: The Geminid Meteor Shower 2019, Google Doodle unwind story behind spectacular light show in the sky

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे