लाइव न्यूज़ :

Google Doodle Arati Saha: गूगल अपने खास डूडल के जरिए आरती साहा को कर रहा है याद, जानिए क्या है इनकी कहानी

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2020 07:58 IST

Google Doodle Arati Saha: गूगल का खास डूडल आज आरती साहा पर है। आरती साहा इंग्लिश चैनल को तैर पर पार करने वाली पहली एशियाई महिला थीं। उनका जन्म 24 सितंबर, 1940 को हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देगूगल ने भारतीय महिला तैराक आरती साहा पर बनाया खास डूडल, आज के दिन हुआ था जन्मआरती साहा हैं इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाली पहली एशियाई महिला, ओलंपिक में भी कर चुकी हैं भारत का प्रतिनिधित्व

Google Doodle Arati Saha: गूगल आज अपने बेहद खास डूडल के जरिए आरती शाह को उनके जन्मदिन पर याद कर रहा है। आरती शाह आज इस दुनिया में होती तो ये उनका 80वां जन्मदिन होता। एक शानदार तैराक और ओलंपियन आरती साहा दुनिया की सबसे खास शख्सियतों में इसलिए शुमार हैं क्योंकि 42 मील तक तैरते हुए इंग्लिश चैनल पार करने वाली पहली एशियाई महिला हैं। 

ये कारनामा उन्होंने 29 सितंबर 1959 को किया था और तब पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई थी। आरती ने फ्रांस के केप ग्रिस नेज से तैरना शुरू किया था और इंग्लैंड के सैंडगेट तक पहुंची। उन्होंने बाद में अपने इंटरव्यू में पत्रकारों को बताया था कि वे भारतीय तैराक मिहिर सेन से काफी प्रभावित रही थीं। 

Google Doodle Arati Saha: आरती साहा को याद करता गूगल का खास डूडल

गूगल का आज का डूडल कोलकाता की आर्टिस्ट लावन्या नायडू ने बनाया है। नायडू को उम्मीद है कि इस डूडल के जरिए देश के कई लोगों को कुछ बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने की प्रेरण मिलेगी। वैसे खास ये भी है कि आरती साहा का जन्म भी कोलकाता में हुआ था। 24 सितंबर, 1940 को जन्मीं आरती बचपन से खेल-कूद में आगे रहीं और केवल 5 साल की उम्र में तैराकी में गोल्ड मेडल जीता था।

आरती साहा ने ओलंपिक में किया भारत का प्रतिनिधित्व

आरती साहा ने अपने शुरुआती करियर में कई मेडल जीते। इसमें 1949 में तैराकी में राष्ट्रीय स्तर पर एक रिकॉर्ड स्थापित करना और 1951 में पश्चिम बंगाल स्टेट मीट में डॉली नजीर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ना शामिल रहा। नजीर और साहा ने 1952 के ओलंपिक में एक साथ भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

ओलंपिक के बाद साहा ने ब्रेस्टस्ट्रोक के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया, जिसमें वो हमेशा से अच्छी रहीं। साथ ही उन्होंने गंगा में लंबी दूरी की तैराकी प्रतियोगिता में भी भाग लेना शुरू कर दिया। वह 1952 में इंग्लिश चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई तैराक बने बेंग्लादेशी तैराक ब्रजेन दास से भी मिलने गईं और उन्हें बधाई दी।

Google Doodle Arati Saha: पहली कोशिश हुई थी नाकाम

आरती साहा 24 जुलाई 1959 को इंग्लैंड पहुंची। इंग्लिश चैनल को पार करने का उनका पहला प्रयास दरअसल अधूरा रह गया था। उनकी पायलट नाव लगभग एक घंटे की देरी से पहुंची और ऐसे में वह अनुकूल परिस्थितियों के अनुसार अपनी तैयारी शुरू नहीं कर सकीं। साहा तब इंग्लिश चैनल में पांच मील अंदर आ गई थीं, लेकिन  सुरक्षा कारणों से वापस मुड़ना पड़ा।

इसके बाद 29 सितंबर 1959 को आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को पार करने का अपना दूसरा प्रयास किया। उन्होंने 16 घंटे और 20 मिनट में 42 मील की दूरी पार की। जब वे तट पर पहुंची, तो भारत का झंडा लहराया। उन्हें 1960 में पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया। आरती साहा का निधन 23 अगस्त 1994 को कोलकाता में हुआ।

टॅग्स :गूगल डूडलतैराकी
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतNational Games Dhinidhi Desinghu: कौन हैं 14 वर्षीय धीनिधि देसिंघु?, राष्ट्रीय खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतकर...

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए