लाइव न्यूज़ :

फादर्स डे 2018 पर google ने बनाया doodle, पिता को बताया परिवार का सबसे बड़ा डायनासोर

By भाषा | Updated: June 17, 2018 12:34 IST

पिता को समर्पित ‘फादर्स डे’ हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

Open in App

​​​​नयी दिल्ली, 17 जून: घर की मजबूत धुरी माने जाने वाले पिता का प्यार किसी खास दिन या खास मौके का मोहताज नहीं है। पिता भले ही अपने प्यार और दुलार का खुलकर इजहार ना करें लेकिन हमेशा परिवार के लिए हर समय वह सबसे बड़ा संबल बनकर खड़े रहते हैं। उनकी इसी भूमिका को सर्च इंजन ‘गूगल’ ने आज ‘फादर्स डे’ के मौके पर डूडल बनाकर दर्शाया है।

पिता को समर्पित ‘फादर्स डे’ हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। गूगल के डूडल में पिता के प्रति अभिव्यक्ति डायनासोर के छह सदस्यीय एक परिवार के जरिये व्यक्त की गई है। इसमें सबसे आगे सबसे बड़े डायनासोर को परिवार के मुखिया यानी पिता के रूप में दिखाया गया है जिसकी छत्रछाया में परिवार सुरक्षित आगे बढ़ रहा है।यह डूडल इसी साल ‘मदर्स डे’ पर बनाए डूडल से प्रेरित है। ‘मदर्स डे’ पर भी एक बड़े और एक छोटे डायनासोर के ऊपर अलग-अलग रंग के पंजे बनाकर डूडल को दर्शाया गया था।वर्ष 2017 में भी ‘मदर्स डे’ और ‘फादर्स डे’ के डूडल एक ही थीम कैक्टस पर बनाए गए थे। ‘मदर्स डे’ हर साल मई माह के दूसरे रविवार को मनाया जाता है।

टॅग्स :गूगलडूडल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो