लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी! IRCTC दिल्ली-लखनऊ तेजस के यात्रियों के लिए दे रहा है 25 लाख रुपये तक का मुफ्त रेल यात्रा बीमा

By भाषा | Updated: September 12, 2019 13:54 IST

ट्रेन के संचालन से जुड़े दस्तावेज के अनुसार, ‘‘आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपये का नि:शुल्क यात्रा बीमा दिया जाएगा। इस ट्रेन के यात्रियों को लखनऊ जंक्शन पर प्रतीक्षालय और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक्जेक्यूटिव लाउंज और बैठकों के लिए लाउंज की सुविधा उपलब्ध होगी।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस भारतीय रेल की अनुषंगी आईआरसीटीसी द्वारा चलायी जाने वाली पहली ट्रेनें हैं।साथ ही कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन निजी ऑपरेटरों को सौंपने की दिशा में यह भारतीय रेलवे का परीक्षण भी होगा।

आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपये प्रति यात्री के हिसाब से नि:शुल्क रेल यात्रा बीमा मिलेगा। आईआरसीटीसी की योजना के अनुसार, यह एक्सप्रेस सेवा अगले महीने से शुरू होगी। इसमें यात्रियों को उनके घर से सामान लाकर ट्रेन में रखने, आराम करने के लिए विशेष लाउंज जैसी सुविधाएं निश्चित शुल्क पर उपलब्ध होंगी।

दिल्ली-लखनऊ और मुंबई-अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस भारतीय रेल की अनुषंगी आईआरसीटीसी द्वारा चलायी जाने वाली पहली ट्रेनें हैं। साथ ही कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन निजी ऑपरेटरों को सौंपने की दिशा में यह भारतीय रेलवे का परीक्षण भी होगा।

ट्रेन के संचालन से जुड़े दस्तावेज के अनुसार, ‘‘आईआरसीटीसी की दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को 25 लाख रुपये का नि:शुल्क यात्रा बीमा दिया जाएगा। इस ट्रेन के यात्रियों को लखनऊ जंक्शन पर प्रतीक्षालय और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक्जेक्यूटिव लाउंज और बैठकों के लिए लाउंज की सुविधा उपलब्ध होगी।’’

इन ट्रेनों में कोई छूट, विशेष सुविधा या ड्यूटी पास लागू नहीं होगा। पांच साल से ज्यादा आयु के बच्चों के लिए पूरा किराया लगेगा। उसमें कहा गया है, ‘‘तत्काल कोटा की कोई सुविधा नहीं होगी। एक्जेक्यूटिव श्रेणी और एसी चेयर कार श्रेणी के प्रत्येक डिब्बे में पांच सीटे विदेशी पर्यटकों के लिए आरक्षित होंगी।’’ 

टॅग्स :आईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारSwiggy और IRCTC ने देशभर के 152 स्टेशनों पर 'ट्रेन में खाना' सर्विस शुरू की

भारतहोली से पहले IRCTC ने बदले ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम, अब ये दस्तावेज जरूरी

भारतअपने आधार को IRCTC अकाउंट से करें लिंक, मिलेंगे 5 बड़े फायदे; 99% लोग इस सुविधा से अनजान

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

भारतयात्री ध्यान दें! अब IRCTC से टिकट बुक करने के लिए ये काम करना होगा जरूरी, लागू हुआ नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया