लाइव न्यूज़ :

खुशखबरीः सभी CAPF कर्मी अब 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे

By भाषा | Updated: August 19, 2019 21:01 IST

मौजूदा नीति के मुताबिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और असम राइफल्स के जवान 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में हालांकि कांस्टेबल से कमांडेंट स्तर के कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 57 वर्ष है जबकि उनसे उच्च पदस्थ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल है।

Open in App
ठळक मुद्देगृह मंत्रालय के आदेश में सभी बलों को निर्देश दिये गए हैं कि वो “अदालत के आदेश का अनुपालन करें।इन बलों को देश भर में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न दायित्व सौंपे जाते हैं।

सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मी अब 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे। एक सरकारी आदेश में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

पीटीआई भाषा के पास उपलब्ध केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया कि बलों - केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल- के सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष होगी। पहले कुछ पदों तक के कर्मियों और अधिकारियों के लिये यह 57 वर्ष ही थी।

यह मामला दिल्ली उच्च न्यायालय के जनवरी के उस आदेश से जुड़ा हुआ है जिसमें उसने चार बलों में सेवानिवृत्ति की अलग-अलग उम्र की मौजूदा नीति को “भेदभावपूर्ण और असंवैधानिक” करार देते हुए कहा था कि इसने वर्दीधारी बलों में दो वर्ग बना दिया है।

मौजूदा नीति के मुताबिक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और असम राइफल्स के जवान 60 साल की उम्र में सेवानिवृत्त होते हैं। सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में हालांकि कांस्टेबल से कमांडेंट स्तर के कर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 57 वर्ष है जबकि उनसे उच्च पदस्थ अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल है।

गृह मंत्रालय के आदेश में सभी बलों को निर्देश दिये गए हैं कि वो “अदालत के आदेश का अनुपालन करें और नियमों के प्रावधान में बदलाव करें।” इन बलों को देश भर में आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न दायित्व सौंपे जाते हैं जिसमें सीमा की निगरानी, आतंकवाद और नक्सल-विरोधी अभियान और कानून-व्यवस्था बनाए रखना शामिल है। 

टॅग्स :मोदी सरकारदिल्ली हाईकोर्टसीआरपीएफआईटीबीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां