भाजपा की शह पर हो रहा है गोडसे का महिमामंडन: कांग्रेस

By भाषा | Published: October 2, 2021 08:18 PM2021-10-02T20:18:02+5:302021-10-02T20:18:02+5:30

Godse is being glorified at the behest of BJP: Congress | भाजपा की शह पर हो रहा है गोडसे का महिमामंडन: कांग्रेस

भाजपा की शह पर हो रहा है गोडसे का महिमामंडन: कांग्रेस

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर कांग्रेस ने गांधी जयंती के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का महिमामंडन करने वालों पर शनिवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सब भाजपा की शह पर हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद वरुण गांधी ने भी कहा कि गोडसे का महिमामंडन करने वाले लोग गैर-जिम्मेदाराना तरीके से देश को शर्मसार कर रहे हैं और उनका नाम लेकर उन्हें सार्वजनिक तरीके से शर्मिंदा किया जाना चाहिये।

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने वरुण गांधी का धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया, ‘‘वरुण गांधी, नैतिक रूप से सही और राष्ट्रवादी रुख अपनाने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आशा करता हूं कि उन लोगों का समर्थन कर रहे कुछ नेता आपके विवेकपूर्ण शब्दों पर ध्यान देंगे। हम भारतीय के तौर पर प्रतिदिन बापू की शिक्षाओं के साथ जीते हैं।’’

पटेल ने कहा कि इस तरह के कृत्य पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए, संबंधित लोगों के अकाउंट ब्लॉक होने चाहिए तथा प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘गांधी का विरोध करने वाली ताकतें आज सत्ता में हैं और उन विचारों को खत्म करने की कोशिश कर रही है जिनके लिए गांधी खड़े हुए थे, संघर्ष किया था और जिनके लिए जिए और मरे।’’

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने आरोप लगाया कि गोडसे का महिमामंडन कर रहे लोगों को भाजपा की शह मिली हुई है।

कांग्रेस की यह प्रतिक्रिया महात्मा गांधी की जयंती पर ‘‘नाथूराम गोडसे जिंदाबाद’’ ट्विटर पर शीर्ष ट्रेंड में शामिल होने के बीच आयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Godse is being glorified at the behest of BJP: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे