लाइव न्यूज़ :

गोवा नगर निकाय: कांग्रेस को झटका, भाजपा ने पणजी निगम पर किया कब्जा, पांच नगर परिषदों में जीत दर्ज की, पीएम मोदी ने दी बधाई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 23, 2021 13:47 IST

Goa Municipal Election: गोवा में छह नगर निकायों और पणजी नगर निगम (सीसीपी) के लिए शनिवार को मतदान हुआ और इस दौरान कुल 82.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में सत्तारूढ़ भाजपा ने पार्टी ने पणजी नगर निगम में भी बहुमत हासिल किया है।वालपोई निकाय सीट पर सिर्फ एक मरीज ने मतदान किया था।कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों को भी मतदान का मौका दिया गया था।

Goa Municipal Election: गुजरात के बाद कांग्रेस को गोवा में झटका लगा है। भाजपा ने एकमात्र पणजी नगर निगम पर कब्जा कर लिया है। गोवा में 2022 में विधानसभा चुनाव है।

इसके साथ ही भाजपा ने छह नगर परिषदों में पांच में सोमवार को जीत दर्ज की है। कांग्रेस नीत पैनल ने एकमात्र नगर परिषद कुंकोलीम में बहुमत हासिल किया। पणजी निगम में भाजपा समर्थित पैनल ने 30 वार्डों में से 25 जीते।

भाजपा और कांग्रेस ने अपने-अपने सदस्यों के नेतृत्व में पैनल को मैदान में उतारा था। मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने कहा कि लोगों ने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा दिखाया है। राज्य में ये चुनाव 20 मार्च को हुए थे। पेरनेम नगर परिषद में सबसे अधिक 91.02 प्रतिशत लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था।

पणजी के विधायक अटानासियो मोनसेरेट के बेटे रोहित मोनसेरेट वार्ड नंबर से जीते गए हैं।। CCP में उम्मीदवारों की संख्या सबसे अधिक 95 थे। कर्चोरेम से कुल 48 उम्मीदवार, पर्नेम में 37, कैनाकोना में 31 और वालपोई में 23 उम्मीदवार मैदान में थे। अलपोई में एक और पंचायतों में चार पहले ही निर्विरोध विजेता घोषित किए जा चुके हैं।

सीसीपी और कैनाकोना, कर्चोरेम-कैकोरा, बिचोलिम, कुनकोलिम, वालपोई और पेरनम निकाय के लिये चुनाव कराए गए। वहीं, नवेलिम जिला पंचायत क्षेत्र और अन्य पंचायत वॉर्ड के लिए भी उपचुनाव हुए। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सीसीपी में सबसे कम 70.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

गोवा निगम चुनावों के परिणाम बताते हैं कि जनता विकास के एजेंडे को सराह रही है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा में निगम चुनावों में भाजपा की जीत के लिए सोमवार को प्रदेश की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि ये परिणाम पार्टी के विकास के एजेंडे को मिल रहे जनता के समर्थन को दर्शाते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा का लगातार समर्थन करने के लिए धन्यवाद गोवा।

निगम चुनाव 2021 के परिणाम दिखाते हैं कि हमारी पार्टी के विकास के एजेंडे को जनता सराह रही है। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत की भी तारीफ करता हूं, जो जनता के बीच गए और चुनाव अभियान में कड़ी मेहनत की।’’

टॅग्स :गोवापंचायत चुनावप्रमोद सावंतनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल