लाइव न्यूज़ :

प्रदर्शन के बीच गोवा सरकार ने आईआईटी परिसर के लिए जमीन का सीमांकन किया

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:47 IST

Open in App

पणजी, पांच जनवरी गोवा सरकार ने मंगलवार को उत्तरी गोवा के सत्तारी तालुका के शेल-मेलॉलीम गांव में प्रस्तावित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती और प्रदर्शन के बीच जमीन का सीमांकन किया।

गांव के स्थानीय लोग आईआईटी परियोजना का विरोध कर रहे हैं और उनका दावा है कि इससे उनकी जमीन छिन जाएगी।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को दावा किया कि राज्य सरकार विरोध प्रदर्शनों के बावजूद परियोजना पर आगे बढ़ेगी।

शेल-मेलॉलीम गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई जहां करीब 200 स्थानीय लोगों की भीड़ ने उनका विरोध किया, जिनमें अधिकतर महिलाएं थीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परियोजना के लिए वे अपनी जमीन नहीं देंगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परियोजना के लिए जमीन चिह्नित करने पहुंचे राज्य भूमि सर्वेक्षण विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों द्वारा रोके जाने से बचने कर खातिर पुलिस टीम को बुलाया गया।

एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया, ‘‘स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब ग्रामीणों को महसूस हुआ कि उन्हें प्रदर्शन स्थल पर व्यस्त रखा गया जबकि कुछ सर्वेक्षण अधिकारियों ने जंगल की सड़क से इलाके में प्रवेश कर अपना काम पूरा कर लिया।’’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच मामूली झड़प हुई, लेकिन उस समय तक भूमि सर्वेक्षण अधिकारी वहां से चले गए थे।

प्रदर्शनकारी निकिता नाईक ने कहा, ‘‘हमारी सहमति के बगैर जमीन का सीमांकन किया गया। हम प्रक्रिया को मान्यता नहीं देते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह