लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: एनसीपी ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, इन चार नामों का किया ऐलान

By अनिल शर्मा | Updated: January 20, 2022 22:41 IST

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने सूची जारी की। पार्टी ने नवेलिम सीट से रहमान मुजावर को, प्रिओल सीट से दिग्विजय वर्लेकर और शिरोदा से डॉ सुभाष प्रभु देसाई को मैदान में उतारा है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने सूची जारी कीपार्टी ने नवेलिम सीट से रहमान मुजावर को, प्रिओल सीट से दिग्विजय वर्लेकर को मैदान में उतारा हैगोवा में एनसीपी और शिवसेना एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं

पणजीः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा/एनसीपी) ने गुरुवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें चार नामों की घोषणा की गई। सूची में राकांपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जोस फिलिप का भी नाम शामिल है जोकि दोबालिम सीट से चुनाव लड़ेंगे।

राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल ने सूची जारी की। पार्टी ने नवेलिम सीट से रहमान मुजावर को, प्रिओल सीट से दिग्विजय वर्लेकर और शिरोदा से डॉ सुभाष प्रभु देसाई को मैदान में उतारा है। शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन किया है। 

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना ने बुधवार को गोवा विधानसभा चुनाव के लिए एकसाथ गठबंधन की घोषणा की। गठबंधन के लिए कांग्रेस के साथ बातचीत पर एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि एनसीपी हमेशा धर्मनिरपेक्ष विचारों वाले समान विचारधारा वाले दलों का समर्थन करती है। इस विचार के बाद महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना के साथ महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार बनाई गई, जो सुचारू रूप से चल रही है। हम गोवा में भी यही चाहते थे।

पटेल ने शिवसेना से गठबंधन के ऐलान के वक्त कहा था कि एनसीपी-शिवसेना गठबंधन सभी 40 सीटों पर नहीं लड़ेगा, लेकिन 10 से 12 सीटों पर लड़ेगा। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा था कि उनका गठबंधन किंगमेकर बनने के लिए काफी संख्या में सीटें जीतेगा। संजय राउत ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि वह अकेले चुनाव लड़ सकती है, तो मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

टॅग्स :प्रफुल्ल पटेलNCPगोवा विधानसभा चुनाव 2022शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"