लाइव न्यूज़ :

Goa Election 2022: गोवा में कांग्रेस लाएगी 'न्याय स्कीम', राहुल गांधी ने किया वादा

By रुस्तम राणा | Updated: February 4, 2022 19:06 IST

गोवा चुनाव को लेकर कांग्रेस की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए शुक्रवार को राहुल गांधी ने कहा, गोवा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा की जनता से उन्होंने कहा, लड़ाई सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच हैराहुल गांधी ने गोवा की जनता को 'न्याय स्कीम' के बारे में भी बताया

पणजी: गोवा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यहां एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गोवा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने का ऐलान किया। राहुल गांधी ने कहा, गोवा में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। गोवा की जनता से उन्होंने कहा, लड़ाई सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी के बीच है, अपने वोट को बर्बाद न करें। 

इससे पहले बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता कहा, आपने देखा है कि कैसे भाजपा सरकार ने गोवा में पर्यटन और रोजगार क्षेत्र को बढ़ाने कोविड-19 को रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा, इस बार हम दलबदलुओं को टिकट नहीं दे रहे हैं, बल्कि नए लोगों को टिकट दिया है।

अपने भाषण में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने गोवा की जनता को 'न्याय स्कीम' के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा, हम ऐतिहासिक निर्णय ले रहे हैं। एक नई न्याय स्कीम को लॉन्च किया जाएगा, जिसके तहत गरीब लोगों को प्रतिमाह 6 हजार रुपये दिए जाएंगे (72 हजार एक साल में)। ऐसे में स्वतः ही गोवा की गरीब जनता के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे। 

वहीं शुक्रवार को कांग्रेस उम्मीदवारों ने राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ ली। बता दें कि गोवा की 40 विधानसभा सीट के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 10 मार्च को आएंगे। इस चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस ने राज्य में 37 और जीएफपी ने तीन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीगोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए