लाइव न्यूज़ :

गोवा कांग्रेस ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, बोली- "माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य घोषित करें"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 11, 2022 19:30 IST

गोवा कांग्रेस का आरोप है कि माइकल लोबो और दिगंबर कामत सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में कांग्रेस विधायकों को तोड़ना चाहते हैं। इसलिए कामत और लोबो की विधानसभा सदस्यता को स्पीकर खत्म करें।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा कांग्रेस ने स्पीकर से माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य ठहराने की मांग कीगोवा कांग्रेस का आरोप है कि दोनों विधायकों सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में कांग्रेस को तोड़ना चाहते हैंदिगंबर कामत और माइकल लोबो इसके लिए भाजपा के साथ सांठगांठ कर रहे हैं

पणजी:गोवा में चल रही सियासी उठा-पटक के बीच प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावड़कर को याचिका देते हुए माइकल लोबो और दिगंबर कामत को अयोग्य ठहराने की मांग की है।

गोवा कांग्रेस का आरोप है कि दोनों विधायकों सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में कांग्रेस को तोड़ना चाहते हैं। इसके साथ ही कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया है कि दिगंबर कामत और माइकल लोबो इसके लिए भाजपा के साथ सांठगांठ कर रहे हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पाटकर ने कहा कि पार्टी ने माइकल लोबो और दिगंबर कामत को सदन से अयोग्य ठहराये जाने के लिए विधानसभा स्पीकर के समक्ष याचिकाएं दायर दी है।

इससे पहले कांग्रेस ने स्पीकर रमेश तावड़कर को सूचित किया था कि कांग्रेस पार्टी तुरंत प्रभाव से माइकल लोबो को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटा रही है।

इसके साथ ही अमित पाटकर ने यह भी कहा, "चूंकि दोनों विधायकों ने स्वयं पार्टी छोड़ी है, इसलिए स्पीकर के समक्ष उन्हें अयोग्य ठहराये जाने की याचिकाएं दायर की गई हैं। वैसे भी इस तरह के मामले में सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट कहना है कि सदस्य द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधि को सदस्यता छोड़ने के बराबर ही मानना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल को विभाजित करने का भाजपा का कदम विफल हो गया क्योंकि वह दलबदल विरोधी कानून के प्रावधानों को आकर्षित किए बिना ऐसा करने के लिए आवश्यक विधायकों की आवश्यक संख्या नहीं जुटा सका।

महाराष्ट्र की सियासत का उदाहरण देते हुए भाजपा पर आरोप लगाते हुए पाटकर ने कहा, "भाजपा ने जिस तरह से महाराष्ट्र में पैसे और बाहुबल का शर्मनाक खेल किया है, उससे लोकतंत्र शर्मिंदा है और महाराष्ट्र के बाद अब भाजपा उसी खेल को गोवा में दोहराना चाहती है।"

कड़े शब्दों में भाजपा पर आरोप लगात हुए उन्होंने कहा कि भाजपा जिस तरह के हथकंडे अपना रही है उससे उसकी मंशा स्पष्ट है कि वो जिन राज्यों में सत्ता में हैं, वहां से विरोधियों का मिटाना चाहती है।

मालूम हो कि लगभग कांग्रेस के लगभग 10 की संख्या में विधायक भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। गोवा की कुल 40 विधानसभा सीटों वाली विथानसभा में कांग्रेस के कुल 11 विधायक हैं।

कांग्रेस का दावा है कि गोवा की सत्तारूढ़ भाजपा भारी धनबल और बाहुबल के जरिये पार्टी के विधायकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है।

गोवा कांग्रेस के प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा, "हमारे कई विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए भाजपा की ओर से बड़ी रकम की पेशकश की जा रही है। मैं रकम का खुलासा तो नहीं कर सकता लेकिन भाजपा ने जितने पैसों की पेशकश की, उससे मैं स्तब्ध हूं।" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :गोवाकांग्रेसDigamber KamatBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे