लाइव न्यूज़ :

गोवा: पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा टीएमसी का दामन

By विशाल कुमार | Updated: October 20, 2021 08:10 IST

वालपोई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (वीबीसीसी)के अध्यक्ष दशरथ मांड्रेकर और आठ अन्य पदाधिकारी मंगलवार दोपहर टीएमसी में शामिल हुए समूह का हिस्सा थे. कांग्रेस महिला विंग की महासचिव प्रिया राठौर भी पाला बदलने वालों में शामिल हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे200 कार्यकर्ता वालपोई ब्लॉक कांग्रेस समितिवालपोई के सदस्य थे.कांग्रेस महिला विंग की महासचिव प्रिया राठौर भी पाला बदलने वालों में शामिल हैं.

पणजी: 2024 के आम चुनाव से पहले विभिन्न राज्यों में आक्रामक तरीके से अपना प्रभाव बढ़ाने में लगी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने मंगलवार को गोवाकांग्रेस पार्टी को एक और झटका देते हुए उसके 200 कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करा लिया. इन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ही कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, ये 200 कार्यकर्ता वालपोई ब्लॉक कांग्रेस समितिवालपोई (वीबीसीसी) के सदस्य थे.

वालपोई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (वीबीसीसी) के अध्यक्ष दशरथ मांड्रेकर और आठ अन्य पदाधिकारी मंगलवार दोपहर टीएमसी में शामिल हुए समूह का हिस्सा थे. कांग्रेस महिला विंग की महासचिव प्रिया राठौर भी पाला बदलने वालों में शामिल हैं.

टीएमसी ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि चूंकि 200 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और कई पदाधिकारी और जमीनी स्तर के नेता गोवा टीएमसी में शामिल हो गए और अपना समर्थन देने का वादा किया, यह पुष्टि की जाती है कि कांग्रेस (गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष) गिरीश चोडनकर और (गोवा के लिए एआईसीसी के वरिष्ठ चुनाव पर्यवेक्षक) पी. चिदंबरम गोवा में पूरी तरह खत्म हो चुके हैं. अब लोग तेजी से नई सुबह की ओर बढ़ रहे हैं.

पिछले महीने पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक लुइज़िन्हो फलेरियो ने कहा था कि वह कांग्रेस परिवार को एकजुट करने और लोकसभा चुनाव 2024 में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे दुर्जेय प्रतिद्वंद्वी के रूप में आगे बढ़ाने के लिए टीएमसी में शामिल हो रहे हैं.

गोवा के लिए एआईसीसी डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि टीएमसी और आप राज्य में कांग्रेस को कमजोर करने के लिए एक बड़ी साजिश में शामिल हैं.

टॅग्स :गोवाकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह