लाइव न्यूज़ :

गोवा के मुख्यमंत्री ने राज्य कांग्रेस प्रमुख चोडानकर पर टीका संबंधी बयान के लिए साधा निशाना

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:39 IST

Open in App

पणजी, 17 सितंबर भारतीय जनता पार्टी ने पात्र 100 फीसदी लाभार्थियों को कोविड टीके की पहली खुराक दिए जाने के राज्य सरकार के दावे पर गोवा कांग्रेस प्रमुख गिरीश चोडानकर की गई टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा।

चोडानकर ने दावा किया था कि सरकार का 100 फीसदी पहली खुराक कवरेज का दावा गलत है क्योंकि उन्होंने और उनके परिवार ने अब तक ‘कुछ संदेहों’ की वजह से टीके की खुराक नहीं ली है। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में बृहस्पतिवार को यह बयान दिया था। उसके बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने उन्हें टीकाकरण प्रक्रिया के बारे में नकारात्मकता छोड़ महामारी से निपटने के प्रयासों में मदद करने की सलाह दी।

सावंत ने कहा, ‘‘ दुनिया ने कोविड-19 टीका स्वीकार किया है और उसके बारे में कोई शंका नहीं है। उन्हें यह बताया जाना चाहिए कि टीकाकरण के प्रति नकारात्मक मानसिकता रखकर महामारी से नहीं लड़ सकते हैं। उन्हें इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो