लाइव न्यूज़ :

आज गोवा लौटेंगे मनोहर पर्रिकर, इलाज के लिए गए थे अमेरिका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 14, 2018 06:28 IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इन दिनों अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे।

Open in App

पणजी , 14 जून : भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इन दिनों अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे। ऐसें अब गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर आज अपने गृह राज्य लौटेंगे। वह अग्नाशय से जुड़ी बीमारी का इलाज कराने के लिए इस साल मार्च से ही अमेरिका में हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर गुरूवार को अमेरिका से मुंबई के लिए रवाना होंगे और फिर मुंबई से गोवा जाएंगे।  

अमेरिका जाने से पहले पर्रिकर ने अपनी गैर - मौजूदगी में शासन एवं अन्य मुद्दों पर राज्य प्रशासन का मार्गदर्शन करने के लिए एक कैबिनेट परामर्श समिति बनाई थी। वह अमेरिका से ही गोवा के कामकाज पर नजर रख रहे थे।  महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के सुदीन धवलिकर , भाजपा के फ्रांसिस डिसूजा और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विजय सरदेसाई की सदस्यता वाली समिति का कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा। 

अधिकारी ने बताया कि पर्रिकर 15 जून को कैबिनेट की बैठक कर सकते हैं। इस बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तारीखों पर फैसला किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक , सभी मंत्रियों को बैठक में शिरकत करने के निर्देश दिए गए हैं। 

हाल ही में उन्होंने अमेरिका से अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में वह कहते दिख रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2019 में बहुमत के साथ सत्ता में फिर से आए, इसके लिए यह बहुत जरूरी है कि गोवा दोनों बीजेपी सांसदों को फिर से जीतकर भेजे। उन्होंने कहा कि आने वाला साल बीजेपी के लिए काफी अहम है। बीजेपी कार्यकताओं को बीजेपी को जिताने के लिए जोश से लग जाना चाहिए। 

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी