लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा अध्यक्ष 10 विधायकों के खिलाफ अयोग्यता याचिका पर 26 फरवरी को विचार करेंगे

By भाषा | Updated: February 10, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी उच्चतम न्यायालय को बुधवार को बताया गया कि गोवा विधानसभा अध्यक्ष 10 विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग वाली याचिका पर 26 फरवरी को फैसला करेंगे। यह याचिका कांग्रेस के एक नेता ने दायर की थी।

गोवा विधानसभा अध्यक्ष की ओर से पेश हुए सॉलीसीटर जनरल तुषार मेहता ने इस बारे में दलील दी।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यन की पीठ ने अपने आदेश में कहा , ‘‘ प्रतिवादियों की ओर से पेश होते हुए तुषार मेहता, सॉलीसीटर जनरल, ने कहा है कि अयोग्यता याचिका प्रतिवादी-गोवा विधानसभा अध्यक्ष-द्वारा निस्तारण को लेकर 26 फरवरी 2021 के लिए सूचीबद्ध की गई है। ’’

मेहता ने जब कहा कि अयोग्यता याचिका पर 26 फरवरी को सुनवाई की जाएगी, तब पीठ ने मौखिक टिप्पणी में कहा, ‘‘हम आदेश में निस्तारण के लिए कह रहे हैं।’’

पीठ कांग्रेस नेता गिरिश चोडनकर की एक एक याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिन्होंने कहा है कि जुलाई 2019 में विधानसभा में कांग्रेस का दो-तिहाई हिस्सा होने का दावा करने वाले 10 विधायकों ने उक्त विधायक दल का भाजपा में विलय करने का फैसला किया था और इस बारे में विधानसभा अध्यक्ष को सूचना दी थी।

याचिका में कहा गया है, ‘‘स्पीकर ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के कथित विलय पर गौर किया था और इन 10 विधायकों को सदन में भाजपा सदस्यों के साथ वाली सीट आवंटित कर दी थी। ’’

याचिका में कहा गया है कि इन 10 विधायकों में से नौ ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, जबकि एक विधायक 2019 में उपचुनाव में निर्वाचित हुआ था।

चोडनकर ने अयोग्यता याचिका लंबित रहने के दौरान इन 10 विधायकों को सदन की कार्यवाही में भाग लेने से रोकने के लिए निर्देश जारी करने की मांग की थी।

कांग्रेस नेता ने पिछले महीने शीर्ष न्ययालय से स्पीकर को यह निर्देश देने का अनुरोध किया था कि वह इन 10 विधायकों की अयोग्यता की मांग करने वाली उनकी याचिका पर फैसला करे।

उन्होंने कहा था कि अयोग्यता याचिका अगस्त 2019 में दायर की गई थी और डेढ़ साल गुजर गये, लेकिन फैसला नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!