लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनावः अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी पर किया हमला, कहा-तृणमूल कांग्रेस ‘वो रेस में नहीं है’, टीएमसी ने किया पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2021 19:08 IST

Goa Assembly Elections: गोवा के चुनाव मैदान में अब तृणमूल कांग्रेस भी कूद चुकी है जहां फरवरी में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आप और तृणमूल कांग्रेस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अपनी ‘‘बड़ी बहन’’ कहते हैं। गोवा के लोगों को यह तय करने दें कि किसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।40 सदस्यीय सदन में एक भी सीट जीतने में असफल रही थी।

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस दावे को ज्यादा तवज्जो नहीं दी कि तृणमूल कांग्रेस ‘‘गोवा में दौड़ में भी नहीं है’’ और कहा कि इस तरह का बयान केवल ‘‘राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा दर्शाता है।’’

 

केजरीवाल के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी ने कहा कि यह गोवा के लोगों को तय करना है कि किसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। गोवा के चुनाव मैदान में अब तृणमूल कांग्रेस भी कूद चुकी है जहां फरवरी में राज्य विधानसभा चुनाव होने हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आप और तृणमूल कांग्रेस के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध हैं।

केजरीवाल टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को अपनी ‘‘बड़ी बहन’’ कहते हैं। टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘‘हम लोगों के लिए काम करने और हर समय में उनके साथ खड़े होने में दृढ़ता से विश्वास करते हैं। चुनाव पूर्वानुमान और वोट शेयर की भविष्यवाणियां करने वाले लोग बस अपनी राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा दर्शाते हैं। गोवा के लोगों को यह तय करने दें कि किसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।’’

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि केजरीवाल की टिप्पणी गोवा की राजनीति की ‘‘'स्थानीय मजबूरी’’ के चलते आयी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे ज्यादा महत्व नहीं देते।।’’ आप ने 2017 का गोवा विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन 40 सदस्यीय सदन में एक भी सीट जीतने में असफल रही थी।

राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखने की कोशिश कर रही टीएमसी ने घोषणा की है कि वह राज्य में 2022 के चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गोवा में टीएमसी के साथ संभावित चुनाव पूर्व गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी ‘‘दौड़ में भी नहीं है।’’ टीएमसी पर उनकी चुप्पी के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा, ‘‘देश में 1,350 पार्टियां हैं, क्या मुझे सभी का उल्लेख करना शुरू कर देना चाहिए।’’ 

टॅग्स :गोवाममता बनर्जीअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyटीएमसीकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत