लाइव न्यूज़ :

गोवा विधानसभा चुनावः कांग्रेस और जीएफपी में गठबंधन, राहुल गांधी से मिले विजय सरदेसाई, सीट बंटवारा जल्द

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2021 20:42 IST

Goa Assembly Elections: गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की जिसके साथ ही अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन पर अंतिम मुहर लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देविनोद पालयेकर और निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी राहुल गांधी ने मुलाकात की।कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।वर्ष 2017 में विजय सरदेसाई के नेतृत्व वाली जीएफपी ने भाजपा का समर्थन कर सरकार बनाने में मदद की थी।

पणजीः कांग्रेस अगले साल होने वाला गोवा विधानसभा का चुनाव गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और अन्य समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर लड़ेगी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

वर्ष 2017 में विजय सरदेसाई के नेतृत्व वाली जीएफपी ने भाजपा का समर्थन कर सरकार बनाने में मदद की थी जबकि भाजपा के पास कांग्रेस से कम विधायक थे। जीएफपी के विधायकों विजय सरदेसाई, विनोद पालीकर और निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने मंगलवार को राहुल गांधी से मुलाकात कर गोवा के अगले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ देने का वादा किया था, जिसके एक दिन बाद अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने गठबंधन को लेकर घोषणा की।

राव ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि गठबंधन की बारीकियों को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन का नेतृत्व कांग्रेस करेगी। कांग्रेस नेता ने कहा, '' कांग्रेस आगामी गोवा चुनाव जीएफपी और समान विचारधारा वाले अन्य दलों के साथ मिलकर लड़ेगी। हमने गठबंधन को लेकर फैसला ले लिया है। इस संबंध में विस्तार से चर्चा स्थानीय स्तर पर की जाएगी।'' 

गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। कांग्रेस, जीएफपी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने की कोशिश में है। कांग्रेस और जीएफपी के बीच पिछले कुछ हफ्तों से लगातार बातचीत होने की खबरें थीं। गुंडुराव ने कहा, ‘‘फिलहाल जीएफपी के साथ गठबंधन तय हो गया है। आने वाले दिनों में कुछ अन्य दलों के साथ भी बात बन सकती है।’’

टॅग्स :गोवाकांग्रेसराहुल गांधीBJPप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो