लाइव न्यूज़ :

संसद में गूंजा झारखंड लिंचिंग मामला, गुलाम नबी आजाद बोले- ऐसा 'न्यू इंडिया' अपने पास ही रखो!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 24, 2019 16:31 IST

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'मैं निवेदन करता हूं कि अपना न्यू इंडिया अपने पास रखो। हमें पुराना इंडिया दे दो जहां हिंदुओं को मुस्लिमों और दलितों का दर्द महसूस होता था।'

Open in App
ठळक मुद्देराज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंड मॉब लिंचिंग पर मोदी सरकार को घेरा है। आजाद ने कहा, 'मैं निवेदन करता हूं कि अपना न्यू इंडिया अपने पास रखो। हमें पुराना इंडिया दे दो

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने झारखंडमॉब लिंचिंग पर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा, 'झारखंड अब लिचिंग और हिंसा की फैक्ट्री बन चुका है। हर हफ्ते दलितों और मुस्लिमों की हत्या हो रही है। प्रधानमंत्री, हम सबका साथ सबका विकास की लड़ाई में आपके साथ हैं। लेकिन यह लोगों को दिखना चाहिए। हमें कहीं दिखाई नहीं दे रहा है।'

आजाद ने कहा, 'मैं निवेदन करता हूं कि अपना न्यू इंडिया अपने पास रखो। हमें पुराना इंडिया दे दो जहां हिंदुओं को मुस्लिमों और दलितों का दर्द महसूस होता था। पुराने इंडिया में घृणा नहीं थी। न्यू इंडिया में इंसान एक दूसरे का दुश्मन हो गया है। हमें ऐसा भारत दे दो जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई एक दूसरे लिए जीते हों।'

यह भी पढ़ेंः- झारखंड मॉब लिंचिंगः ओवैसी के बयान पर मंत्री का पलटवार, कहा- ऐसी घटना को बीजेपी-आरएसस से जोड़ना गलत

पीएम मोदी पर तीखा प्रहार

कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे के बारे में एक भाजपा सांसद द्वारा लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गये विवादास्पद बयान को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए सोमवार को कहा कि उनके पास अक्तूबर तक मौका है कि वह गांधी की 150 वीं जयंती से पहले इस सांसद को पार्टी से हटा दें। पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर ‘‘टेलीविजन पर सरकार चलाने’’ का भी आरोप लगाया। उच्च सदन में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान यह बात कही।

उल्लेखनीय है कि आजाद का संकेत भोपाल संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के उस बयान की ओर था जो उन्होंने गोडसे के बारे में दिया था। बाद में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कड़ी निंदा की थी और ठाकुर ने अपने इस बयान पर खेद जताया था।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :राज्य सभागुलाम नबी आजादमॉब लिंचिंगझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह