लाइव न्यूज़ :

नागपुर: संक्रमित मरीज को मृत घोषित कर सौंपा दूसरे का शव, पत्नी ने किया खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 7, 2020 07:24 IST

संक्रमित मरीज की पत्नी को मेडिकल से कॉल आया कि उनके पति का निधन हो गया है. परिवार में शोक की लहर छा गई.

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार के सदस्यों ने ताजाबाद कब्रिस्तान में दफन विधि के लिए गड्ढा भी खुदवा लिया. पत्नी ने शव को देखते ही कहा कि शव उनके पति का नहीं है.

रियाज अहमद

नागपुर मेडिकल के ट्रॉमा कोविड अस्पताल में भर्ती कोविड संक्रमित मरीज को मृत घोषित कर परिजनों को दूसरे का शव सौंप दिया गया. इस मामले से शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय (मेडिकल) में गंभीर लापरवाही नजर आई है. मेडिकल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. खुलासा होने पर मृतक के शव को उसके असल परिजनों को सौंपा गया. ताजाबाद बुलंद गेट परिसर निवासी संक्रमित मरीज मेडिकल के कोविड अस्पताल में भर्ती है. उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है. दो दिन पहले उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है.

गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे संक्रमित मरीज की पत्नी को मेडिकल से कॉल आया कि उनके पति का निधन हो गया है. परिवार में शोक की लहर छा गई. परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे. सुबह से शाम 4 बजे तक परिवार के लोग अस्पताल परिसर में ही खड़े रहे. इसी दौरान परिवार के सदस्यों ने ताजाबाद कब्रिस्तान में दफन विधि के लिए गड्ढा भी खुदवा लिया.

शाम 4 बजे जब परिजनों को शव सौंपा गया तो मौजूद पत्नी ने शव को देखते ही कहा कि शव उनके पति का नहीं है. इससे अस्पताल परिसर में हड़बड़ी मच गई. संबंधित डॉक्टरों को बुलाया गया. पश्चात ट्रॉमा कोविड हॉस्पिटल में जाकर देखने पर मालूम हुआ कि शव किसी दूसरे का है, संक्रमित मरीज अस्पताल में ही भर्ती है और जिंदा है. इस मामले से जीवित मरीज के परिजनों ने अस्पताल में नाराजगी भी जताई. यदि पत्नी शव को नहीं पहचानती तो अस्पताल प्रशासन की यह गंभीर लापरवाही पकड़ में नहीं आती. इस लापरवाही की वजह से मृतक के परिजन भी काफी परेशान हुए.

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अविनाश गावंडे ने कहा, रोगी की हालत गंभीर होने से हुई गलतफहमी हुई. संक्रमित मरीज कोविड अस्पताल में वेंटीलेटर पर है. गंभीर अवस्था में होने और नाम को लेकर कुछ गलतफहमी की वजह से इस तरह का मामला बन गया. लेकिन ऐसी गंभीर लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

मेयो में भी हो रही लापरवाही

मेयो अस्पताल में भी शव सौंपे जाने को लेकर लापरवाही बरती जा रही है. गुरुवार को कामठी के एक मरीज का शव सौंपने को लेकर हो रही लापरवाही पर परिजनों ने हंगामा भी किया. परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक शराब के नशे में थे. निजी एंबुलेंस चालक भी कामठी जाने के लिए 10 हजार रुपए तक की मांग कर रहे हैं. परिजनों को मजबूरन 7 हजार रुपए देने पड़े. कुछ दिन पहले भी मेयो में एक संक्रमित युवती का शव लेने के लिए परिवार को दिन भर अस्पताल में खड़ा रहना पड़ा था.

टॅग्स :नागपुरकोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब