लाइव न्यूज़ :

17 साल के निचले स्तर पर कच्चे तेल के दाम, भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट में 14 दिनों से नहीं कोई बदलाव

By भाषा | Updated: March 30, 2020 19:56 IST

देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल के दाम पिछले 14 दिन से लगातार रुके हुये हैं। आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किये गये थे।

Open in App

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम सोमवार को 17 साल के निचले स्तर तक पहुंच गये। बहरहाल, भारत में पेट्रोल, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

तेल कंपनियां दाम में आई गिरावट को सरकार की उत्पाद शुल्क वृद्धि के साथ समायोजित करने में लगी हैं। विश्व बाजार में ब्रेंट क्रुड तेल का भाव गिर कर 23 डालर प्रति बैरल तक आ गया है। यह नवंबर 2002 के बाद का सबसे कम भाव है। वहीं अमेरिका का कच्चा तेल कुछ समय के लिये 20 डॉलर से भी नीचे चल रहा था।

दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से आवाजाही पर सख्त पाबंदियों के चलते कच्चे तेल की मांग में भारी कमी आई है जबकि इसका भंडार काफी बढ़ गया है।

देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल के दाम पिछले 14 दिन से लगातार रुके हुये हैं। आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किये गये थे और तब से तेल कंपनियां सरकार द्वारा दोनों ईंधनों में तीन रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगीं हैं।

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 69.59 रुपये लीटर पर है जबकि मुंबई में यह 75.30 रुपये प्रति लीटर के भाव बिक रहा है। इसी प्रकार दिल्ली में डीजल का दाम 62.29 रुपये लीटर है जबकि मुंबई में यह 65.21 रुपये लीटर बिक रहा है।

सरकार की तरफ से पेट्रोल, डीजल के उत्पाद शुल्क में तीन रुपये लीटर की वृद्धि से इनके दाम बढ़ सकते थे लेकिन तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में तेल के दामों में गिरावट का लाभ उठाते हुए इसका बोझ अपने ऊपर ही रखा तथा ईंधन के खुदरा मूल्यों को नहीं बढाया।

सरकार ने इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में आठ रुपये लीटर तक की अतिरिक्त वृद्धि करने की भी अनुमति ली है। आने वाले समय में सरकार इसमें यदि और वृद्धि करना चाहे तो कानून में उसके लिये पहले ही प्रावधान कर लिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसपेट्रोलपेट्रोल का भावडीजलडीजल का भावकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव