लाइव न्यूज़ :

लालू यादव को किडनी दान करेगी ये लड़की, गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए इसी महीने सिंगापुर जा सकते है राजद अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 10, 2022 14:32 IST

आपको बता दें कि इससे पहले कईं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे राजद अध्यक्ष लालू यादव को सिंगापुर के चिकित्सकों ने गुर्दा प्रत्यारोपण करने की सलाह दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संरक्षक लालू यादव का गुर्दा प्रत्यारोपण होने वाला है। ऐसे में परिवार वालों ने बताया है कि राजद अध्यक्ष को उनकी बेटी किडनी दान देगी। इसके लिए वे जल्द ही सिंगापुर भी जा सकते है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संरक्षक लालू यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी अपने पिता को एक गुर्दा दान करेंगी। परिवार के एक करीबी सदस्य ने यह जानकारी दी है। 

बेटी रोशनी आचार्य देगीं पिता लालू यादव को गुर्दा दान

74 साल के लालू यादव पिछले महीने सिंगापुर से लौटे हैं, जहां वह अपनी गुर्दे की समस्या के इलाज के लिए गए थे। कईं स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे राजद अध्यक्ष को वहां के चिकित्सकों ने गुर्दा प्रत्यारोपण की सलाह दी है। परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘सिंगापुर में रहने वाली उनकी बेटी रोशनी आचार्य ने अपने पिता को नया जीवन देने का फैसला किया है।’’ 

गुर्दा प्रत्यारोपण की सर्जरी कब और कहां होगी-खुलासा नहीं हुआ है 

आपको बता दें कि यादव फिलहाल दिल्ली में हैं और जमानत पर बाहर हैं। कथित चारा घोटाला के मामलों में शामिल होने के कारण उन्हें जेल की सजा हो चुकी है और वह इलाज के लिए दिल्ली और रांची में कई बार अस्पताल में भर्ती हुए हैं। हालांकि, गुर्दा प्रत्यारोपण की सर्जरी कहां और कब होगी इस बारे में स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है। 

सीबीआई की विशेष अदालत ने पासपोर्ट लौटाने का दिया था आदेश

इससे पहले सीबीआई की विशेष अदालत ने चारा घोटाले के पांच विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को उनका पासपोर्ट लौटाने के आदेश दिया था। 

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की अदालत ने शुक्रवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद उनका पासपोर्ट वापस करने का आदेश दिया था। आपको बता दें कि लालू प्रसाद ने पासपोर्ट वापस करने का अनुरोध करते हुए 13 सितंबर को अदालत में अर्जी दाखिल की थी। 

अब पासपोर्ट वापस लेने के लिए यादव को अदालत में शपथपत्र जमा करना होगा। यादव के अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि सोमवार को शपथपत्र जमा करने के बाद अदालत लालू प्रसाद यादव का पासपोर्ट जारी करेगा। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीसिंगापुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील