लाइव न्यूज़ :

पुलिस अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश

By भाषा | Updated: August 31, 2021 22:03 IST

Open in App

कानपुर देहात जिले में एक किशोरी ने एक पुलिस अधिकारी पर पूछताछ के दौरान छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जहर पीकर कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया। लड़की का कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने मंगलवार को बताया कि सेना के एक जवान ने राजेपुर के थानाध्यक्ष विनोद कुमार को एक लिखित शिकायत भेजी थी जिसमें उसने लड़की पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उसकी पत्नी की तस्वीरें अपलोड करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि जवान का यह भी आरोप है कि आरोपी लड़की ने उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराने और सेवा से बर्खास्त कराने की धमकी भी दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह शिकायत मिलने पर राजेपुर के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने सोमवार को लड़की को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसके बाद, लड़की की मां ने आरोप लगाया कि जब उसकी बेटी पूछताछ के बाद थाने से घर लौट रही थी तो वह पूछताछ करने वाले पुलिस अधिकारी द्वारा अनुचित बर्ताव किए जाने की रास्ते में शिकायत करती रही और उसने बाद में जहर पी लिया। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष ने उसकी बेटी का गिरेबान पकड़ा और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस बर्ताव से क्षुब्ध होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोप लगाने वाली लड़की से सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में महिला हेल्प डेस्क पर पूछताछ की गई थी। उस वक्त वहां एक महिला पुलिसकर्मी, एक महिला आगंतुक तथा लड़की की मां मौजूद थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। भोगनीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात कुमार से मामले की तफ्तीश कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतJammu and Kashmir: सैन्य कमांडर ने आतंकवादियों से मुठभेड़ के बीच आतंकवाद रोधी ‘ग्रिड’ की समीक्षा की

भारतJammu-Kashmir Accident: डोडा में सैन्य वाहन के खाई में गिरने से हादसा, 4 जवानों की मौत; 9 जख्मी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?