लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने कहा, अगले पांच साल में देसी नस्ल की गायें विदेशी प्रजाति से उच्च स्तर पर होंगी

By भाषा | Updated: June 25, 2019 13:40 IST

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रश्नकाल में कहा कि सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के माध्यम से देसी नस्लों के विकास और संरक्षण के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने रवि किशन के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पशुपालन राज्य का विषय है और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य आश्रय गृह खोलकर लाखों की संख्या में गोवंश को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में केंद्र सरकार ने गोकुल मिशन के तहत देसी प्रजातियों के पशुओं के संरक्षण का काम किया है।’’अगले पांच साल में हमारी स्वदेशी नस्लों की गायें देश में किसी भी अन्य विदेशी प्रजाति की गायों से उच्च स्तर पर आ जाएंगी।

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि वह स्वदेशी प्रजातियों के गोवंश के संरक्षण के लिए काम कर रही है और अगले पांच साल में भारतीय प्रजातियों की गायें किसी भी अन्य विदेशी प्रजाति से उच्च स्तर पर आ जाएंगी।

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रश्नकाल में कहा कि सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के माध्यम से देसी नस्लों के विकास और संरक्षण के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने रवि किशन के पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पशुपालन राज्य का विषय है और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य आश्रय गृह खोलकर लाखों की संख्या में गोवंश को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में केंद्र सरकार ने गोकुल मिशन के तहत देसी प्रजातियों के पशुओं के संरक्षण का काम किया है।’’ उन्होंने विश्वास जताया कि अगले पांच साल में हमारी स्वदेशी नस्लों की गायें देश में किसी भी अन्य विदेशी प्रजाति की गायों से उच्च स्तर पर आ जाएंगी।

सिंह ने बताया कि सेक्स्ड सीमन के प्रयोग से नर बछड़ों के जन्म लेने की संभावना को हटाकर बछियों के प्रजनन के लिए सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रूण प्रतिरोपण के माध्यम से भी यह काम किया जा सकेगा और इसके लिए अभी 30 केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ऐच्छिक बनाने पर राज्यों से सुझाव मांगे गए : सरकार

सरकार ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ऐच्छिक बनाने की मांग के संदर्भ में राज्यों को पत्र लिखकर सुझाव मांगे गए हैं। लोकसभा में मोहनभाई कल्याणजीभाई कुंदरिया और कुछ अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि राज्यों को सोमवार को ही पत्र लिखा गया है।

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों और किसान संगठनों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ऐच्छिक बनाने पर विचार करने के लिए पत्र लिखा था और इसी के बाद उनसे पत्र लिखकर सुझाव मांगे गए हैं। मंत्री ने कहा कि राज्यों की तरफ से सुझाव मिलने के बाद इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।

सदन की सदस्य सुप्रिया शुले के प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने जल संरक्षण को लेकर बहुत प्रभावी कदम उठाए हैं। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारगिरिराज सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतलोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़ाकर 816 होंगे?, संसद का बजट सत्र बढ़ा, 16 से 18 अप्रैल के बीच 3 दिवसीय बैठक?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए