लाइव न्यूज़ :

वाह रे गिरिराज सिंह! अपने ही संसदीय क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की उड़ा रहे हैं धज्जियां

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 14, 2020 13:09 IST

बिहारः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में एक विशाल रैली निकाली गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय के साहेबपुर कमाल विधानसभा में रैली निकाली गई हैइस रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं।

जहां देश की नरेंद्र मोदी सरकार ट्रैफिक नियमों का पालन करवाने के लिए जागरूकता पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं, उस सरकार में केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद्दावर नेता ही ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख दें तो आमजन का क्या कसूर है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं बिहार के बेगूसराय संसदीय सीट से जीतकर आने वाले गिरिराज सिंह की।

बेगूसराय में शुक्रवार (14 फरवरी) को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में एक विशाल रैली निकाली गई है। यह रैली साहेबपुर कमाल विधानसभा में निकाली गई है, जिसमें भारी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे हैं।

इस रैली में पार्टी के कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर सकड़ पर निकले हैं और अधिकतर बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा है। एक-एक बाइक पर तीन-तीन लोग सवार हैं। केंद्रीय मंत्री ने ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियों के संबंध में एक बार भी किसी से यह नहीं कहा कि एक बाइक तीन लोग क्यों सवार हैं और हेलमेट क्यों नहीं पहना है?

ध्यान रहे कि बीते साल दिसंबर में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी एक स्कूटी पर सवार होकर निकली थीं और स्कूटी चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था तो उसका चालान काटा गया थाय़। उस स्कूटी चालक का 6,300 रुपये का चालान किया गया था। प्रियंका सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस अफसर एस आर दारापुरी के घर जा रही थीं। बता दें, नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाकपा उम्मीदवार कन्हैया कुमार को चार लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नवादा सीट से जीत दर्ज करने वाले गिरिराज को बीजेपी ने बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया था। 

गिरिराज को बेगूसराय में डाले गए कुल 12.17 लाख वोटों में से 6.88 लाख वोट मिले थे। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर रहने के दौरान राजद्रोह के एक मुकदमे में गिरफ्तार किए जाने से पहली बार चर्चा में आए कन्हैया को 2.68 लाख वोट मिले थे। साल 2014 में बेगूसराय सीट पर दूसरे नंबर पर रहे राजद नेता और महागठबंधन उम्मीदवार तनवीर हसन को महज 1.97 लाख वोट मिले थे और वह तीसरे पायदान पर रहे थे। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहट्रैफिक नियमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?