लाइव न्यूज़ :

GIP Mall Noida: ईडी ने नोएडा के जीआईपी मॉल की संपत्तियों पर जड़ा ताला, इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड पर पीएमएलए के तहत एक्शन, 290 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 30, 2024 13:09 IST

ईडी ने आईआरएएल कंपनी के खिलाफ सख्च एक्शन लेते हुए कंपनी की 290 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। जिसमें एजेंसी ने नोएडा के जीआईपी मॉल की संपत्तियों को भी जब्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने नोएडा के जीआईपी मॉल की संपत्तियों पर जड़ा ताला ईडी ने आईआरएएल कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए 290 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की एजेंसी ने गुरुग्राम में कंपनी की लगभग 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया है

नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईआरएएल कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए कंपनी की 290 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी के अनुसार पीएमएलए के तहत हुई इस कार्रवाई में नोएडा के जीआईपी मॉल की संपत्तियों को भी जब्त किया गया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ईडी ने बयान जारी करके बताया है कि गुरुग्राम में उसने लगभग 25 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी के आज के एक्शन में इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (आईआरएएल) की होल्डिंग कंपनी इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड से संबंधित 291.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। 

इन संपत्तियों में ईडी ने नोएडा के ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में 3,93,737.28 वर्ग फुट की बिना बिकी व्यावसायिक जमीन, रोहिणी में एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड के नाम पर 45,966 वर्ग फुट की व्यावसायिक जमीन और जयपुर के आमेर में दौलतपुर स्थित गांव में लीजहोल्ड की 218 एकड़ जमीन शामिल है।

ईडी ने कहा कि ये कार्रवाई बीते मंगलवार को पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार आईआरएएल की होल्डिंग कंपनी, इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड पर गुरुग्राम के सेक्टर 29 और 52-ए में दुकानें और अन्य जगहें आवंटित करने का वादा करके लगभग 1,500 निवेशकों से 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि इकट्ठा करने का आरोप है।

हालांकि, कंपनी कथित तौर पर परियोजनाओं को पूरा करने में विफल रही और समय सीमा चूक गई। इसके अलावा कंपनी ने निवेशकों को सुनिश्चित मासिक रिटर्न भुगतान करना भी बंद कर दिया था।

ईडी ने दावा किया कि कंपनी ने निवेशकों का पैसा हड़प लिया और व्यक्तिगत लाभ के लिए संबंधित व्यक्तियों और संस्थाओं को धन भेज दिया।

इसके अतिरिक्त ईडी ने आरोप लगाया कि प्रमोटर निदेशकों ने आईआरएएल की बैलेंस शीट से व्यावसायिक अग्रिम धनराशि को हटाने के लिए क्रय इकाई के साथ पिछली तारीख के समझौता किया गया, जिससे दिवंगत निदेशकों को आईआरएएल के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से बचने का रास्ता मिल गया था।

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?